टीचर्स डे पर गुलदस्ता देने गई छात्रा के साथ शिक्षक ने किया शर्मनाक हरकत, मचा बवाल

पटना। आज जहां पूरे देश के छात्र-छात्राएं अपने गुरु के सम्मान में गुलदस्ता भेंट करते हुए हैप्पी टीचर्स डे कहते हुए अपने सम्मानित शिक्षक की सम्मान कर रहे थे तो वहीं एक कलयुगी शिक्षक ने छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश किया। मामला बिहार के नवादा जिले का है जहां स्कूल के शिक्षक को गुलदस्ता देने गई छात्रा को स्कूल कार्यालय में ही कुकर्मी शिक्षक छेड़खानी करने लगा। छात्रा के द्वारा जब इस बात का विरोध किया गया तो गुलदस्ते को फेंकते हुऐ धमकी देना शुरु कर दिया। किसी तरह छात्रा शिक्षक के चंगुल से बाहर निकली और अपने घर पहुंचते हुए मां को सारी बात बता दी। परिवार वालों ने जैसे ही शिक्षक की यह करतूत सुनी गुस्से से आग बबूला हो गए और स्कूल पहुंचकर शिक्षक की जमकर धुनाई कर दी और सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया तथा कुकर्मी शिक्षक के खिलाफ उचित कानूनी कारवाई करने का आश्वासन दिया।

टीचर्स डे पर गुलदस्ता देने गई छात्रा के साथ शिक्षक ने किया शर्मनाक हरकत, मचा बवाल

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के नवादा जिले के घोराही उच्चतर मध्य विद्यालय का है। जहां शिक्षक दिवस के अवसर पर गुलदस्ता देने गई छात्रा से शिक्षक ने शर्मनाक हरकत करते हुए जबरदस्ती करने की कोशिश की। हलांकि छात्रा किसी तरह शिक्षक के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी परिवार वाले को दी। जिसके बाद परिवार वालों के साथ साथ आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और पहुंचकर शिक्षक की जमकर धुनाई कर दी। शिक्षक वहां के लोगों को चकमा देकर भागने में सफल रहा। फिर आक्रोशित लोगों ने रोह-कौआकोल पथ रोड को जाम कर प्रदर्शन करने लगे।

सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझाते हुए शांत कराया तथा शिक्षक पर मामला दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात बताई। जिसके बाद छात्रा के साथ साथ सभी थाने पहुंचे तथा शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दी। छात्रा ने बताया कि पिछले कई दिनों से शिक्षक हमारे साथ अश्लील हरकत करता था। लेकिन आज तो उसने हद ही कर दी। जैसे ही हम स्कूल पहुंचे और शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्हें गुलदस्ता भेंट करने के लिए कार्यालय में गए वह गुलदस्ता लेते हुए हमारे साथ जबरदस्ती करने लगा। गुप्तांग को छूते हुए छेड़खानी करना शुरु कर दिया जिसके बाद हम किसी तरह वहां से निकले और मामले की जानकारी घर वालों को दी।

वही मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करते हुए छेड़खानी करने वाले शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। ग्रामीणों के द्वारा इस मामले को लेकर बीईओ को लिखित शिकायत करते हुए स्कूल के सभी शिक्षकों को अविलंब हटाने की मांग की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+