Tarapur Vidhan Sabha Result 2025: सम्राट चौधरी की 45 हजार वोटों से बंपर जीत, RJD को बड़ा झटका!
Tarapur Assembly Election Result 2025 LIVE Update: बिहार में मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम आ गए हैं। इस सीट पर मुकाबला एकतरफा रहा। उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी बंपर 45 हजार वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 1.22 लाख वोट (122480 (+ 45843) वोट मिले हैं।
दूसरी तरफ राजद के अरुण साह दूसरे नबंर पर हैं, उनको 76 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। बिहार चुनाव के नतीजों की बात करे तो NDA 202 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गई है।

तारापुर विधानसभा सीट का इतिहास और परिचय
तारापुर सीट न सिर्फ राजनीतिक रूप से अहम है, बल्कि इसका इतिहास भी उतना ही समृद्ध है। यह सीट जमुई लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और इसमें असरगंज, टेटिहा बम्बर, संग्रामपुर व खड़गपुर ब्लॉक की आठ ग्राम पंचायतें शामिल हैं। 1951 में स्थापित तारापुर विधानसभा क्षेत्र ने अब तक 19 बार विधायक चुने हैं, जिनमें दो उपचुनाव भी शामिल हैं। दशकों तक यहां शकुनी चौधरी परिवार का दबदबा रहा - उन्होंने छह बार जीत दर्ज की, जबकि उनकी पत्नी पार्वती देवी भी विधायक रह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications