कुशेश्वरस्थान के बाद तारापुर में नीतीश कुमार का तीर लगा निशाने पर, RJD को मिली हार

पटना। बिहार के कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने के बाद जदयू ने अब तारापुर विधानसभा सीट पर भी जीत हासिल कर ली। कुशेश्‍वरस्‍थान विधानसभा सीट पर जेडीयू के अमन भूषण हजारी 12698 मतों से विजेता घोषित किए गए हैं। 23वें व अंतिम राउंड की गिनती में जदयू को 59882 और राजद को 47184 मत मिले। वहीं दूसरी ओर तारापुर सीट पर भी जेडीयू ने जीत दर्ज कर ली है।

tarapur assembly byelection result jdu candidate win

तारापुर विधानसभा सीट पर जदयू के उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह ने राजद के उम्मीदवार अरुण कुमार साह को मात दे दी है। 28 वें राउंड में JDU उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह 2368 वोट से आगे हैं। 18 राउंड तक पिछड़ने के बाद JDU 19वें राउंड में 843 वोटों से आगे हो गई थी।

कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर हार मिलने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने हार का ठीकरा पार्टी के तीन लोगों पर फोड़ा है। चुनाव का नतीजा सामने आने के बाद तेजप्रताप अपनी मां राबड़ी देवी के आवास से बाहर निकले और कुशेश्वरस्थान में मिली हार के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, एमएलसी सुनील सिंह और तेजस्वी के करीबी संजय यादव को जिम्मेदार बताया है।

इसके अलावा तेज प्रताप ने पार्टी के नेता शिवनांद तिवारी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शिवानंद तिवारी पिताजी के साथ बैठकर भोजन कर रहे हैं। वह जिसके साथ खाते हैं उसी को धोखा देते हैं। इसके अलावा अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के लिए हमदर्दी को दिखाते हुए कहा कि मुझे महसूस हो रहा कि छोटे भाई को कितना दर्द हो रहा होगा। तेजप्रताप ने कांग्रेस को साथ लेकर चलने की भी नसीहत दी है। साथ ही तेजप्रताप ने पिता लालू प्रसाद यादव को चुनाव प्रचार के लिए जाने पर भी नाराजगी जताई है।

बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जदयू के उम्मीदवार अमन भूषण हजारी ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी राजद के गणेश भारती को भारी मतों से हराया है। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार अतिरेक कुमार रहे। बता दें कि कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुानव में 8 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें लोक जनशक्ति पार्टी की अंजू देवी भी चुनावी मैदान में थी। इसके अलावा जन अधिकार पार्टी के योगी चौपाल, समता पार्टी के सच्चिदानंद पासवान और निर्दलीय जीवछ कुमार हजारी और राम बहादुर आजाद चुनाव मैदान में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+