Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Rajya Sabha: सुशील मोदी साइड और मंझधार में मांझी, नई सूची के ज़रिए BJP का क्या है संदेश?

Bihar Rajya Sabha News: बिहार में सियासी दांवपेंच के बीच भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की 6 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। ग़ौरतलब है कि नई सूची में सुशील मोदी का नाम राज्यसभा के लिए नहीं दिया गया है।

भाजपा की तरफ़ से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह को राज्यसभा सांसद बनाने का फैसला लिया गया है। सियासी गलियारों में यह चर्चा थी कि सुशील मोदी के साथ, बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को भाजपा कोटे से राज्यसभा भेजा जाएगा, लेकिन नई सूची में दोनों में से किसी का नाम नहीं है। मांझी भी मंझधार में फंस चुके हैं।

Bihar Rajya Sabha News:

नई सूची के ज़रिए भाजपा क्या संदेश देना चाह रही है, आइए समझते हैं। राज्यसभा सांसद का चुनाव विधाययकों की तादाद पर होता है। ऐसे में भाजपा विधायकों की तादाद देखकर यह तय माना जा रहा है कि भाजपा कोटे से दो उम्मीदवार राज्यसभा पहुंचेंगे।

बिहार से राज्यसभा की दो सीटों पर भाजपा ने पिछड़े और अति पिछड़े को साधने की कोशिश की है। कहार समुदाय से ताल्लुक रखने वाले भीम सिंह चंद्रवंशी का सियासी सफर ज्यादातर नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के साथ रहा है।

कुछ साल पहले ही भीम सिंह ने भाजपा के साथ राजनीतिक सफर की शुरुआत की है। मौजूदा वक्त में वह बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष हैं। वहीं दूसरी तरफ़ वैश्य समुदाय से ताल्लुक रखने वाली धर्मशीला गुप्ता भी पिछड़े तबके से ही हैं।

वैश्य समुदाय से आने वाले भाजपा के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी भी हैं, लेकिन पार्टी ने उनके बदले धर्मशीला गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। इससे एक तीर से दो निशाना लगाने की कोशिश की गई है कि पार्टी ने यह संदेश दिया कि उन्होंने वैश्य समुदाय की उपेक्षा नहीं की है। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+