Bihar News: सुशील कुमार मोदी ने की अपील, 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी घोषित करे राज्य सरकार

Sushil Kumar Modi News: देश भर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हिंदू समुदाय में उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं सृइस मुद्दे पर सियासत भी गरमाई हुई है। पक्ष-विपक्ष के सियासी दांवपेंच के बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने राज्य सरकार से अपील की है।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के ऐतिहासिक अवसर पर दर्शन-पूजन करने या उसका सीधा प्रसारण देखने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में 22 जनवरी को आधे दिन का अवकाश घोषित किया जाए।

sushil kumar modi apeal to nitish government to give half day leave on 22 january pran pratishtha

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अयोध्या में 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय, सबकी सहमति और धार्मिक मान्यताओं का पालन करते हुए भव्य राम मंदिर के नवनिर्माण से देश-विदेश के कोटि-कोटि हिंदुओं में जो उत्साह है, उसका आदर होना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने सभी कार्यालयों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और केंद्रीय संस्थानों में 22 जनवरी को दोपहर 2.30 तक अवकाश रखने की घोषणा कर बहुसंखयक समुदाय की धार्मिक भावना का सम्मान किया है। यह एक सराहनीय निर्णय है।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में भी हिंदू समाज के लोग 22 जनवरी को दिन में पूजा-पाठ और शाम को दीपावली मनाने वाले हैं। सरकार को इस बड़े समुदाय की आस्था का सम्मान करते हुए राजनीति से ऊपर उठकर आधे दिन की छुट्टी घोषित करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+