सुपौलः शिवलिंग पर पैर रखकर युवकों ने खिंचवाई फोटो, वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले के बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के महादेवपट्टी वार्ड तीन में भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर भीम आर्मी के कुछ लोगों ने पैर रखकर फोटो खिंचवाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में स्थानीय लोगों से शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपित चंदन की तलाश जारी है। घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मुकेश यादव ने बलुआ बाजार थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

supaul police caught one man for social media post

आवेदन में बताया है कि थाना क्षेत्र के महादेवपट्टी वार्ड 3 निवासी शैलेंद्र कुमार राम और चंदन कुमार राम ने बीते 11 अगस्त को अपने ही गांव में स्थित शिवलिंग पर पैर रखकर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। उन्होंने हिंदू समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक शबद का इस्तेमाल किया था। फोटो वायरल होने के बाद आज सुबह उसी स्थान पर एक पंचायती बुलाई गई थी, जिसमें गांव के सैकड़ों लोगों ने दोनों युवकों को अपना गलती स्वीकार कर मामले को खत्म करने की सलाह दी। लेकिन दोनों युवक गलती स्वीकारने की जगह मारपीट और गाली-गलौज पर उतारू हो गए।

इस बीच ग्रामीणों के आक्रोशित होने से पहले बलुआ और ललितग्राम ओपी की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक शैलेंन्द्र राम को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। शैलेंन्द्र राम खुद को भीम आर्मी का सदस्य बताता है। उसका कहना है कि इस काम के लिए चंदन ने उसका ब्रेनवॉश किया था। घटना को लेकर सुपौल के एसपी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शैलेंन्द्र कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आईपीसी के सेक्शन 295 के तहत दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+