घर के बाहर झगड़ा देखना महिला को पड़ा महंगा, कुदाल से युवक ने कई टुकड़ों में काट डाला

supaul man killed woman during fight

अपने घर में हो रहे आपसी विवाद से गुस्साए विनोद मंडल ने सड़क पर खड़ी होकर लड़ाई झगड़े को देख रही पड़ोसी महिला श्यामसुंदर मंडल की 42 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी की गुस्से में आकर कुदाली से कई टुकड़ों में काट दिया है। जिससे कौशल्या देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। घटना की ख़बर इलाके में आग की तरह फैल गई।

घटना के बाद मृतका के घर चीख पुकार मच गई है। बताया गया है कि उसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी हत्यारे विनोद मंडल को पकड़ कर घटनास्थल पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर त्रिवेणीगंज पुलिस ने पोस्टमार्टम में सुपौल भेज दिया है।

वहीं औरंगाबाद जिले बड़ेम थाना के बारा तेतरिया गांव में उस समय मातम पसर गया जब सांप काटने से मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि तेतरिया ग्राम के मिथलेश राम की पत्नी अपने पुत्र के साथ घर में सो रही थी। उसी दौरान उसे सर्प ने डस लिया।

इसके बाद परिजनों दोनों को नवीनगर सामूहिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए। जहां डाक्टरों ने दवा नहीं होने की हवाला देते हुए बाहर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन जमुहार नारायण मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां इलाज के दौरान माँ और बेटे दोनों की मौत हो गई। जिसकी खबर मिलते ही गाँव मे मातम पसर गई और तब से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+