सुपौलः पत्नी और बेटे को पलंग में बांधकर युवक ने जिंदा जलाया, ससुराल वालों से मांगे थे 1 लाख रुपये

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मयुरवा वार्ड-4 में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक गर्भवती महिला और तीन साल के मासूम बेटे को जिंदा जलाकर मार डाला गया। हत्या का आरोप मृतका के पति और ननद पर लगा है। घटना के बाद से दोनों आरोपित फरार हैं। पड़ोस के लोगों ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

supaul man burnt his wife and three years son

बताया जा रहा है कि आरोपित पति ने पहले प्रेग्नेंट पत्नी और तीन साल के बेटे की आंखों पर पट्टी बांधी और फिर उन्हें पलंग से बांध दिया। इसके बाद पलंग सहित आगे के हवाले कर दिया। इस घटना में मां-बेटे की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतका के आरोपित पति ने रेलवे ग्रुप डी में नौकरी का जुगाड़ लगाया था।

आरोप है कि आरोपित शख्स ने पत्नी से कहा कि वह अपने मायके से 1 लाख रुपये की व्यवस्था करवाए। रंजन देवी ने मायके से पैसे मांगने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चलता रहता था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि इसी के चलते उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।

मृतकों की पहचान 27 वर्षीय रंजन देवी और उनके तीन वर्षीय बेटे आशीष रंजन के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने पति और उसकी ननद पर हत्या का सनसनीखेज आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मृत महिला और ननद ने मां-बेटे को पलंग में बांधकर जिंदा जला दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+