Weather News: अचानक मौसम का बदला मिज़ाज, गया जिले में दो की मौत, कई ज़ख्मी, DM ने दिये ये निर्देश
Gaya Weather News: बिहार के विभिन्न ज़िलों में अचानक मौसम का मिज़ाज बदलने से कही लोगों को राहत मिली, तो कहीं आफ़त साबित हुई। गया ज़िले में मंगलवार शाम अचानक आये आंधी तूफान वज्रपात में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई।
फतेहपुर के बारा पंचायत के बैजदाह गांव निवासी 50 वर्षीय महिला की वज्रपात से मौत हो गई। इसके अलावा फतेहपुर के चरोखरी पंचायत के डंगरा गांव के निवासी 45 वर्षीय एक पुरुष का वज्रपात से मृत्यु हो गई। वहीं फतेहपुर के सलैया गांव के 10 लोग जो बाजार क्षेत्र में थे, वज्रपात से घायल हो गए।

गया ज़िला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि बारा पंचायत के 1 महिला एव डंगरा पंचायत के 1 पुरुष की मौत हो गई। वज्रपात की घटना में 2 लोगों की मृत्यु दुःखद है। शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।
डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने सिविल सर्जन गया को सख्त निर्देश दिया है कि वज्रपात में घायल सभी 10 व्यक्तियों का निशुल्क पूरी अच्छी तरीके से उपचार करायें। वर्तमान में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती हैं और सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं।
जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता आपदा एव अंचलाधिकारी फतेहपुर को निर्देश दिया कि वज्रपात में मृतक के परिजन को 24 घन्टे के अंदर आपदा मुआवजा राशि देना सुनिश्चित करें। डीएम द्वारा त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिनकी मौत हो गई उनकी ज़िंदगी वापिस तो नहीं आ सकती, लेकिन जिला पदाधिकारी द्वारा जो मदद के लिए कदम उठाए गए। उससे पीड़ित परिवार को थोड़ी राहत ज़रूर मिलेगी। हमार जिला के अधिकारी हमेशा ग़रीबों के हित में सोचते हैं। उनका कार्य काफी सराहनीय है।












Click it and Unblock the Notifications