Success Story: कौन हैं कौशल किशोर, जिन्होंने लिखा था 'मुस्कुराएगा इंडिया' गाना, पढ़िए कामयाबी की कहानी
Success Story: कोरोना काल (साल 2020) का मंज़र वाकई ख़तरनाक था, हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल था। हर कोई चाह रहा था कि इस मायूस मंज़र से निजात मिले। हिंदुस्तान की आंखों आसु देख, बिहारी युवक ने गाना लिखा था, मुस्कुराएगा इंडिया। वाकई कोरोना ने काफी दर्द दिए लेकिन धीरे-धीरे लोगों की खुशियां वापस आईं।
मायूस मंज़र को खुशनुमा बनाने के लिए, लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए, कौशल किशोर के लिखे गाने ने लोगों को मोटिवेट किया। यहां तक की पीएम मोदी ने भी उनके गाने को ट्विटर पर शेयर किया था। कौशल किशोर की कामयाबी कहानी क्या है चलिए जानते हैं।

कौशल किशोर ने 'मुस्कुराएगा इंडिया' गाना सिर्फ 20 मिनटों में लिखा था। कुछ दिनों में वह बिहार गौरव पर भी गाना लाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में हर लोग अपनी-अपनी ज़िम्मेदारी निभा रहे थे। इसलिए बतौर राइट मुझे भी लगा की अपनी ज़िम्मेदारी निभाऊं।
आस पास के मंज़र को देखते हुए मैं गाने की शक्ल में दुआओं को पिरो रहा था। गाने के ज़रिए लोगों में एक उम्मीद जगाना चाहता था। कोरोना काल के हर मंज़र का ज़िक्र किया, जैसे की ट्रेन रुक गई, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। लोगों को जो परेशानियां हुईं।
ग़म के बाद खुशी की उम्मीद जगाना चाहता था, इसी पल ज़ेहन में 'मुस्कुराएगा इंडिया फिर जीत जाएगा इंडिया' वाक्य ज़ेहन में घर कर गया। सारे मंज़र को दुआओं की शक्ल देते हुए 20 मिनटों में लिख दिया। गाने के प्रोड्युसर जैकी भगनानी और अक्षय कुमार से संपर्क किया। विशाल मिश्रा ने गाना गाया। आम लोगों से लेकर पीएम मोदी तक ने गाने को प्यार दिया और गाने ने इतिहास रच दिया।
कौशल किशोर ने अपनी ज़िंदगी में काफी परेशानिया झेली हैं, 16 साल की उम्र में उन्होंने ढाका (मोतिहारी) मुम्बई का रुख किया था। उनका मानना है कि मेहनत और जुनून से ही लोगों को कामयाबी मिलती है। हर चीज़ को पॉजिटिव नज़रिए से सोचना चाहिए। स्ट्रगल करते रहे, परिवार का सपोर्ट मिला और फिर कामयाबी की सीढियां चढ़नी शुरू की।
कौशल किशोर की शिक्षा मोतिहारी से हुई है, उन्होंने दो साल पटना में गुज़ारे हैं। 6 साल की उम्र में उन्होंने पहली कविता लिखी थी। 16 साल की उम्र में लिरिक्स राइटर बनने का सपना संजोया और मुंबई चले गए। उके पिता कविता लिखते थे, तो पिता को ही देखकर लिखने का शौक हुआ और लिरिक्स राइटर के तौर पर पहचना बनी। मुस्कुराएगा इंडिया गाना उनकी मेहनत का फल था, जिसने कौशल किशोर को अलग पहचान दी।












Click it and Unblock the Notifications