गांव की औरत के साथ दरोगा कर रहा था 'गंदा काम', ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

बिहार के गोपालगंज में ग्रामीणो ने एक दरोगा को गांव की ही एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करने पर जमकर धुनाई कर दी।

पटना। वर्दी का रौब दिखाते हुए गांव की महिला के साथ रंगरलियां मना रहे दरोगा को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया, फिर क्या था गुस्साए लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। मामला बिहार के गोपालगंज जिले का है जहां कुचायकोट थाने क्षेत्र में दरोगा की एक ऐसी करतूत सामने आई जिसने पुलिस विभाग को शर्मिंदा कर दिया।

क्या है मामला

क्या है मामला

हुआ यूं की दरोगा प्रदुम्न्न सिंह थाना क्षेत्र के सिरसिया मौजे गांव मे घुम कर रहे थे तभी एक महिला पर उनका मन डोल गया। ड्यूटी खत्म होने के बाद दरोगा साहब उसके घर गए और वर्दी का रौब दिखाते हुए उसके साथ जबरदस्ती मौज मस्ती करने लगे। पुलिस वाले की धौंस के आगे महिला मजबूरन सब कुछ सहती रही लेकिन इस बात की भनक गांव वालों को लग गई। गांव वालों ने महिला के घर पहुंच कर दरोगा को रंगे हाथ जबर्दस्ती करते हुए पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। फिर मामले की जानकारी थाने को दी गई और मौके पर पहुंची कुचायकोट थाने की पुलिस ने दरोगा को लोगों के हाथों से बचाया।

दरोगा ने कहा-मुझे फंसाया जा रहा है

दरोगा ने कहा-मुझे फंसाया जा रहा है

उधर जब मामले की जानकारी जब जिले के एसपी को हुई तो उन्होंने दरोगा के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच का आदेश दे दिया। घटना के बाद थाने पहुंची महिला ने दरोगा पर जबरदस्ती वर्दी का रौब दिखाते हुए अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में दरोगा प्रद्युमन सिंह अलग ही कहानी सुना रहे हैं। प्रद्युमन सिंह का कहना है कि मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है, मैं निर्दोष हूं। उन्होंने बताया कि महिला के पति ने ही उन्हें खाने पर अपने घर बुलाया था तभी कुछ लोग आकर मेरे साथ मारपीट करने लगे और मुझे फंसा दिया।

दोनों के आरोपों की होगी जांच

दोनों के आरोपों की होगी जांच

फिलहाल थाने की पुलिस दरोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में जिले के एसपी का कहना है कि महिला के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में दरोगा के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दे दिया गया है और उसकी जांच की जा रही है आरोप सही साबित होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+