Street Foood In Bihar: आप भी हैं चाट खाने के शौकीन, यहां के बास्केट चाट का ज़रूर लें ज़ायका
Street Food Lovers: दुनिया के हर एक कोने में आपको स्ट्रीट फूड लवर्स मिल जाएंगे, विभिन्न प्रकार के डिशेज़ का स्वाद लेने के लिए एक जगह से दूसरी जगह की सैर करते हैं। इसी कड़ी में आज हम स्ट्रीट फूड लवर को एक ऐसे ही डिश से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिसका ज़ायका लेते ही वह भी इस डिश के कायल हो जाएंगे।
चाट के शौकीन बहुत लोग है, इसका चटपटा स्वाद का सोचते ही मुंह में पानी आ जाता है। आज हम आपको चाट की ही एक वैरायटी के बार में बता रहे हैं, जो कि बहुत कम वक्त में विभिन्न प्रकार की चाट में एक अलग पहचान बना चुका है।

आप भी सोच रहे होंगी की आखिर किस चाट की बात हो रही है, चलिए आपको बताते हैं कि 'बास्केट चाट' में क्या खास है और इसे मुज़फ्फरपुर के युवा अपनी पहली पसंद क्यों बना रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिला के मिठनपुरा रोड के पास 'बास्केट चाट' की दुकान है।
रोज़ाना यहां काफी तादाद में युवा चाट का स्वाद लेने आते हैं, चाट दुकान चलाने वाले रौशन कुमार ने बताया कि आखिर क्यों बास्केट चाट अन्य चाट के मुकाबले में अलग है। उन्होंने बताया कि मैदा से टोकरी तैयारी की जाती है, उसमें चाट बनाया जाता है।
मैदा की टोकरी को फ़्राई किया जाता है. उसके बाद टोकरी में आलू, दही और खट्टी-मीठी चटनी डालकर चाट तैयार किया जाता है। रौशन ने कहा कि मुजफ्फरपुर ज़िले के लिए ये बास्केट चाट का कॉन्सेप्ट बिल्कुल नया है। युवा इसे काफी पसंद कर रहे हैं, रोज़ानों 100 प्लेट बास्केट चाट की बिक्री हो रही है।
रोशन ने बताया कि वह दिल्ली के सरोजनी नगर में चाट दुकान पर काम करते थे, वहीं बास्केट चाट बनाना सीखा। करीब 4 साल तक हुनर को तराशने के बाद मुजफ्फरपुर (बिहार) में दिल्ली की तर्ज़ पर बास्केट चाट की दुकान खोली, जिसमें उन्हें कामयाबी मिल रही है।
रोशन ने बताया कि बास्केट चाट की कीमत 50 रुपये प्रति प्लेट है, ज्यादातर युवक और युवतियां ही चाट खाने पहुंच रहे हैं। नौजवानों मे बास्केट चाट का क्रेज़ काफी दिख रहा है। उन्होंने बताया कि कई तरह के चाट हैं, लेकिन सबस ज्यादा मांग बास्केट चाट की है।












Click it and Unblock the Notifications