Bihar News: पुलिस की टीम पर पथराव, मनमानी और बदसलूकी का आरोप, कई लोग ज़ख्मी

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना ज़िले के बाढ़ प्रखंड से पुलिस की टीम पर पथराव का मामला सामने आया है। जहां पासवान टोली (नवादा, पंचायत) में पुलिस की टीम गैरमजरुआ ज़मीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। बुलडोज़र के साथ पहुंची टीम देख ग्रामीण भड़क गए।

ग्रामीणों का आरोप ही राजस्व पदाधिकारी ने मनमानी करते हुए बदसलूकी की, इसके बाद स्थानीय लोग भड़क गए और पथराव कर दिया। इस घटना में राजस्व पदाधिकारी और कई पुलिसकर्मी ज़ख्मी हो गए। घायलों में संतोष कुमार सुमन (राजस्व पदाधिकारी) और पुलिसकर्मियों में अनिल सिंह, अरुण, शिवानी, सोनी, वर्षा, सुनीत और लूसी का नाम शामिल है।

stone pelting on Police team, accused of arbitrariness and misbehaviour, Bihar News In Hindi


पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से दो व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक गैरमजरुआ ज़मीन से अतिक्रमण हटाने के लिए एक पहले ही नोटिस भेजा जा चुका है। अतिक्रमणकारियों को कई बार रिमाइंडर भी दिया जा चुका है।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए राजस्व पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन अपनी टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों से बहस हो गई, इसके बाद ग्रामीणों ने बदतमीज़ी करने का आरोप लगाते हुए विरोध करना शुरू किया।

ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को वहां से जाने के लिए कहा, इसी दौरान पत्थरबाजी भी शुरू हो गई। वहीं किसी ने झोपड़ी में आगजनी कर दी। इसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने आग लगाईहै।

इस मामले में पुलिसकर्मियों का कहना है कि झोपड़ी में खुद ग्रामीणों ने ही आग लगाई है और पुलिस की टीम को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें कि प्रदीप कुमार (थाना अध्यक्ष, बाढ़) समते अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और अतिक्रमण को हटा दिया गया। वहीं राजस्व अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+