Bihar News: रोहतास में 'सोनम-राजा' जैसा दिल दहला देने वाला कांड, प्रेम में अंधी पत्नी ने कर दी पति की हत्या
Bihar News: बिहार के रोहतास जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 'सोनम और राजा रघुवंशी हत्याकांड' की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि डिहरी से एक और वैसा ही दिल दहला देने वाला प्रेम-हत्या कांड उजागर हुआ है।
डिहरी नगर थाना क्षेत्र के इदगाह मोहल्ला में रेशमा खातून नाम की एक महिला ने अपने पति मोहम्मद अशरफ की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह उसके प्रेम संबंधों का विरोध कर रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि रेशमा का पिछले आठ वर्षों से मोहम्मद इश्तेखार हसन नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

अशरफ को जब इसका पता चला तो उसने रेशमा को टोका और फटकार लगाई। इस पर रेशमा ने खौफनाक साजिश रच डाली। बीते रविवार की रात, रेशमा ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद रेशमा ने पहले तो शोर मचाया लेकिन जब पुलिस ने पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई।
रेशमा और उसका प्रेमी इश्तेखार हसन गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि तीसरा आरोपी फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। इलाके में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश और हैरानी है।
सवाल उठ रहे हैं कि कैसे कोई पत्नी अपने ही पति की जान ले सकती है। वो भी सिर्फ प्रेम में बाधा बनने के कारण। इस वारदात ने एक बार फिर दिखा दिया कि जब प्रेम अंधा हो जाता है, तो रिश्तों की सभी सीमाएं टूट जाती हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चार्जशीट दाखिल की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications