बहू-बेटे ने ही मां के पैरों में डालीं बेड़ियां, इसलिए पीटा कि मांगा था पड़ोस में खाना

पेट की आग बुझाने के लिए बूढ़ी मां आस-पड़ोस के लोगों से खाना मांगकर खाती थी जो उसके बेटे-बहू को बुरा लगा और उसके साथ मारपीट करते हुए उन्होंने उसे लोहे की जंजीर से जकड़ दिया।

पटना। कलयुगी बेटे ने मां को ही जंजीरों की बेड़ियों से जकड़ दिया है। मामला बिहार के बेगूसराय जिले में देखने को मिला जहां कलयुगी बेटे और बहू ने ना सिर्फ अपनी बूढ़ी मां को जंजीरों से जकड़ा बल्कि उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। वो भी सिर्फ इसलिए कि वो पड़ोसियों से बातचीत करतीं थीं जिसे उसके बेटे-बहू नापसंद करते थे। फिर घंटों तक जंजीरों में जकड़ी रही बूढ़ी मां अपनी रिहाई के लिए बेटे-बहू के साथ-साथ आसपास के लोगों के सामने गिड़गिड़ाती रही लेकिन बेटे बहू के डर की वजह से किसी ने भी उसे आजाद नहीं करवाया। फिर मामले की जानकारी पुलिस को हुई और मौके पर पहुंची पुलिस ने 80 साल की बुजुर्ग महिला को जंजीरों से आजाद करवाया और बेटे-बहू को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

Son with wife beat Mother and arrest badly

ये घटना बेगूसराय जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र में बरैपुरा गांव की है। जहां बहू-बेटे के द्वारा 80 साल की बुजुर्ग मां को मारपीट करते हुए जंजीरों में जकड़ दिया गया क्योंकि वो पड़ोसियों से बातचीत करती थी। ऐसा कहा जा रहा है कि बुजुर्ग महिला के बेटे द्वारा उन्हें रोजाना प्रताड़ित किया जाता है और खाने के लिए भी नहीं दिया जाता है। पेट की आग बुझाने के लिए बूढ़ी मां आस-पड़ोस के लोगों से खाना मांगकर खाती थी जो उसके बेटे-बहू को बुरा लगा और उसके साथ मारपीट करते हुए उन्होंने उसे लोहे की जंजीर से जकड़ दिया।

बरैपुरा गांव की रहने वाली रामअवतार चौरसिया की 80 साल की पत्नी मानकी देवी अपने बेटे के साथ रहती हैं। जहां दोनों के द्वारा उन्हें रोजाना प्रताड़ित किया जाता था। मजबूर वृद्ध अवस्था में भी मजदूरी कर अपना पेट चलाती है। पिछले कई दिनों से वो बीमार थी और उसके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं था। जिसकी वजह से वो पड़ोसियों के पास गई और खाना मांगकर खाने लगी। जब उसके बेटे बहू और पोते को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने सड़क पर ही उसे घसीटते हुए मारपीट करने लगे और लोहे की जंजीर से उन्हें बांध दिया।

Son with wife beat Mother and arrest badly

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद ये पता चला कि एक तो बेटे-बहू के द्वारा इन्हें खाना-पीना नहीं दिया जा रहा था तो दूसरी तरफ इनके साथ मारपीट भी की जाती थी। जब इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने 80 साल की बुजुर्ग महिला को लोहे की जंजीर से आजाद कराया और पोता श्रीकांत और बहू को गिरफ्तार करते हुए थाने ले आया गया। जहां उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+