PICs: पिता की मौत पर भी नहीं पहुंचा बेटा तो बेटियों ने परंपरा तोड़ दिया कंधा और मुखाग्नि
इस दौरान वहां उपस्थित सभी लोग बेटी के इस कारनामे को देख गर्व महसूस कर रहे थे तो बेटियों का कहना था कि पापा मैं तुम्हारी जगह तो पूरी नहीं कर सकती, लेकिन तुम्हारी बेटी होने का हक जरूर अदा करूंगी।
पटना। सड़कों पर उस वक्त सभी की आंखें थम गईं जब पिता की लाश को बेटा ने नहीं बेटी ने कंधा दिया। बेटी शव को कंधा देकर श्मशान घाट ले गई और खुद मुखाग्नि देकर बेटा का फर्ज निभाया। दरअसल ये नजारा बिहार के जहानाबाद जिले में देखने को मिला जहां दो बेटियों ने अपने पिता की अर्थी को ना सिर्फ कंधा दिया बल्कि मुखाग्नि देकर संतान का फर्ज निभाया। इस दौरान वहां उपस्थित सभी लोग बेटी के इस कारनामे को देख गर्व महसूस कर रहे थे तो बेटियों का कहना था कि पापा मैं तुम्हारी जगह तो पूरी नहीं कर सकती, लेकिन तुम्हारी बेटी होने का हक जरूर अदा करूंगी। मुझे गर्व है कि मैं आपकी संतान हूं।


जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के जहानाबाद जिले का है, जहां के रहने वाले विनोद कुमार पिछले कई महीनों से बीमार थे और इसी बीमारी के कारण उनका इलाज पटना के पीएमसीएच अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान कल उन्होंने अपनी आखरी सांसें ली। मौत के बाद इस बात की जानकारी उनके बेटे को दी गई पर वो उनका अंतिम दर्शन करने भी नहीं पहुंचा, जिसके बाद उनकी तीनों बेटियों ने खुद कंधा देते हुए उन्हें श्मशान घाट ले गईं और मुखाग्नि देते हुए बेटे का फर्ज अदा किया। जब बेटी अपने पिता की लाश को कंधे पर ले जा रही थी तभी वहां उपस्थित सभी लोग और रास्ते में भी सभी उसके हौसले को सलाम कर रहे थे। लोगों का कहना था कि अगर सभी की बेटी ऐसी हों तो बेटे की जरूरत ही नहीं।


गांव वालों का कहना है कि जहानाबाद की पुरानी सिविल कोर्ट के पीछे रहने वाले विनोद कुमार की मौत के बाद उस वक्त उनकी दोनों बेटी टूट गईं जब उसका भाई अपने पिता की लाश को देखने भी नहीं पहुंचा। उनकी मौत ब्रेन हेमरेज के कारण हुई थी। जिसके बाद उसकी दोनों बेटी ज्योति कुमारी, सुरुचि कुमारी ने खुद उन्हें कंधा देने और अंतिम विदाई देने का फैसला किया। जब इस बात की जानकारी आस-पास के लोगों को मिली, तब वॉर्ड पार्षद के पति राजीव कुमार, बाड़ू यादव पहुंचे और बच्चियों के साथ अर्थी को कंधा देकर जहानाबाद के गौरी घाट तक ले गए। जहां उनकी बेटियों ने अंतिम संस्कार किया।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications