बिहारः सौ रुपये के चेंज को लेकर हुआ विवाद फिर दो दिन बाद मार दी गोली

पटना। बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को बेखौफ अपराधियों ने अहले सुबह सुधा बूथ संचालक विनय कुमार तिवारी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। गौरतलब है कि आलमगंज थाना क्षेत्र के गाय घाट स्तिथ सुधा बूथ संचालक विनय कुमार तिवारी दुर्गा मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे थे। तभी पहले से घात लगाये अपराधियों ने उनपर तड़ातड़ गोली चला दी, जिससे मौके पर ही विनय की मौत हो गई।

Recommended Video

    Patna में 100 रुपये के लिए व्यवसायी की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या,राबड़ी ने कहा ये | वनइंडिया हिंदी

    100 रुपये के खुदरे को लेकर हुआ था विवाद

    100 रुपये के खुदरे को लेकर हुआ था विवाद

    मृतक की बेटी ने बताया कि दो दिन पहले 100 रुपये के चेंज करने को लेकर विवाद हुआ था उसी में मेरे पापा की हत्या हुई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि महज सौ रूपये के खुदरा के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

    परिजनों ने कहा अपराधियों का हो एनकाउंटर

    परिजनों ने कहा अपराधियों का हो एनकाउंटर

    बगल के रहने वाले मोहल्ला चांद कालोनी के पास घात लगाए बैठे अपराधियों ने विनय कुमार तिवारी को मौत के घाट उतार दिया। परिवारजनों का कहना है कि 100 रुपये की खुदरा को लेकर अपराधियों ने उन्हें मौत के घाट उतारा है। दो दिन पहले अपराधियों ने खुदरा मांगा था। उन्होंने कहा कि अभी खुदरा नहीं है, आएगा तो देते हैं। उसी के बाद अपराधियों ने उन्हें मारने का मन बना लिया और आज मौका देखकर मौत के घाट उतार दिया।

    स्थानीय लोगों में आक्रोश

    स्थानीय लोगों में आक्रोश

    स्थानीय लोगों में इस बात का भारी आक्रोश है कि वहां उस क्षेत्र में गायघाट के पास चांदपोल में कुख्यात अपराधियों का जमावड़ा रहता है। उन्हीं के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है, जो गायघाट से लेकर तमाम इलाके में घूम-घूमकर अपराध किया करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+