6 साल की बच्ची को कंठस्थ हैं गीता के 700 श्लोक, प्रवचन से कर देती है दंग
6 साल की मासूम बच्ची कृष्णा प्रिया मंच पर बिना किताब देखे ही गीता के 700 श्लोक सुना सकती है और तो और अपने प्रवचनों से वो सभी को चौंका देती है।
पटना। गीता के श्लोक जिसे पढ़ने और याद रखने में बड़े-बड़ों के पसीना छूट जाता है। वहीं एक बच्ची को गीता के 700 श्लोक कंठस्थ याद हैं और जब वो संतों के साथ मंच पर प्रवचन देती है तो वहां उपस्थित सभी लोगों की निगाहें थम जाती हैं। उसे सुनने के बाद लोग भी अचंभे में पड़ जाते हैं कि आखिरकार इस बच्ची को इतनी छोटी सी उम्र में कैसे गीता के 700 श्लोक याद है। हम बात कर रहे हैं बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली 6 साल की मासूम बच्ची कृष्णा प्रिया की जो मंच पर बिना किताब देखे ही गीता के 700 श्लोक सुना सकती है। बता दें कि रोहतास जिले के रहने वाले एक शिक्षक की बच्ची जब मंच से प्रवचन करना शुरू करती है तो उसे देखकर बड़े-बड़े दंग रह जाते हैं। कई बार उसने मंच से प्रवचन देते हुए लोगों को अचंभित कर दिया है। छपरा में हो रही हनुमान जयंती के दौरान जब उसने अपना प्रवचन देना शुरू किया तो मंच पर उपस्थित कई उसकी प्रतिभा को देखकर चकित रह गए और ये सोचने लगे कि आखिरकार छोटी सी बच्ची इतनी बड़ी-बड़ी बात कैसे कह रही है।

जिस वेदमंत्रों और ऋचाओं के पाठ में बड़े-बड़े ज्ञानियों के पसीने छूटने लगते हैं तो इस बच्ची ने आसानी से कैसे इसे कंठस्थ कर लिया है। केवल वेदमंत्रों का पाठ ही नहीं बल्कि उसके अर्थ भी श्रोताओं को अच्छे से समझा देती है। तो इसके घरवाले और स्कूल के सभी छात्र, शिक्षक तक इसे मिरेकल गर्ल भी कहते हैं। कई वर्षों से वैदिक मंत्रों के साथ-साथ उपनिषद के मंत्रों का भी ढाई साल से उच्चारण करती है। कृष्ण प्रिया गीता, रामचरितमानस के दोहा और चौपाई की विस्तृत व्याख्या करती है और उसका संदर्भ भी बताती है। कृष्ण प्रिया की बुद्धि इतनी तीक्ष्ण है कि एक बार जो उसने सुन लिया, उसे याद हो जाता है।
उसके बारे में उसके पिता धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि वो पेशे से शिक्षक हैं और रोजाना सुबह मंत्रों और दोहों का पाठ करते हैं इसी दौरान उनकी बच्ची को भी मंत्रों का पाठ करने की आदत लग गई और वो कब इन सभी बातों को सीख गई उन्हें भी नहीं पता। अब बेटी ज्यादा मंत्रोच्चारण और गीता का ज्ञान रखती है। तो उसकी मां का कहना है कि एक दिन आंगन में खेलते-खेलते उसने गीता के श्लोक और मंत्रों का पाठ करना शुरू कर दिया, जिसे सुनने के बाद सभी घरवाले आश्चर्यचकित रह गए। अब उसे गीता के 700 श्लोक याद हैं तो वो रसखान की सवैया पढ़ती है, रामचरितमानस के दोहे का जमकर पाठ करती है।
ये तो थी गीता और रामायण की बात वो पढ़ाई-लिखाई में भी काफी तेज है। फिजिक्स और केमेस्ट्री के नियम भी अंग्रेजी में फर्राटे में बोलती है। क्योंकि उसके पिता घर पर फिजिक्स का ट्यूशन पढ़ाते हैं, इसी दौरान उसने ये सब सीखा और अब उसे कंठस्थ है। बच्ची की प्रतिभा को देखने के बाद स्कूल वालों ने उसका नामांकन मुफ्त में लिया। बच्ची में संस्कृत भाषा को लेकर गजब का ज्ञान है। स्कूल के अन्य बच्चों में भी ये ज्ञान बढ़े इस कारण हर दिन असेंबली में कुछ श्लोक सुनाने के लिए कृष्णप्रिया को दिया गया है। कृष्णप्रिया ने बताया कि वो बड़ी होकर आईएएस बनेगी और देश की सेवा करेगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications