बागपत में यमुना तो बिहार की गंगा बनी काल, एक ही परिवार के 6 लोगों की डूबने से मौत

यूपी के बागपत में यमुना नदी में 19 जानें चली गईं तो बिहार की गंगा में 6 मौतों की खबर है। यहां एक ही परिवार के सभी लोग स्नान करने गए थे और ये हादसा हो गया।

पटना। गंगा स्नान करने के लिए गए एक ही परिवार के 6 लोगों की डूबने से मौत होने की खबर आ रही है। जिसमें अब तक 4 लोगों की डेडबॉडी बरामद कर ली गई है। वहीं दो लोग अब तक लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है। मामला बिहार की राजधानी पटना का है जहां गुरुवार सुबह मोकामा के रहने वाले एक परिवार के सभी सदस्य गंगा नहाने के लिए मोकामा गंगा नदी गए थे। जहां एक साथ सभी पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। फिलहाल सभी की लाश बाहर निकाल दी गई है और दो बच्चों की तलाश की जा रही है।

Six dead in Ganga of Bihar after Big loss in Yamuna of Baghpat

जानकारी के मुताबिक आज सुबह 7 बजे पवन सिंह अपने पूरे परिवार के साथ मोकामा गंगा नदी तट पर स्नान करने के लिए गए थे। गंगा नहाने के दौरान ताजपुर के रहने वाले पंकज सिंह की बेटे और बेटी काजल, मृदुला और माला और अनमोल गंगा में डुबकी लगा रहे थे। तभी नियंत्रण खोने की वजह से काजल डूबने लगी जिसे बचाने के लिए गए सभी बच्चे भी नदी की चपेट में आ गए। बच्चे को डूबता देख उसके दादा पवन सिंह भी नदी में कूद पड़े लेकिन उसे बचाने के चक्कर में वो भी डूब गए और इस तरह नदी में सभी को एक साथ डूबते देख आसपास गंगा नहा रहे लोगों के द्वारा शोर मचाया गया।

Six dead in Ganga of Bihar after Big loss in Yamuna of Baghpat

जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचकर उन लोगों की जान बचाते तब तक सभी गंगा नदी में समाहित हो चुके थे। जिसके बाद चार लोगों की लाश को बाहर निकाला गया। वहीं दो अब तक लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। अब तक मिली लाश में दादा पवन सिंह और उनकी पोती मृदुला अन्य दो शामिल हैं। जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों के गांव वालों को हुई, पूरे गांव में मातम छा गया। लोग हंसते खेलते परिवार को उजड़ता देख आंसू बहा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+