Siwan Lok Sabha: ‘केंद्र में मोदी और सीवान में हिना शहाब', BJP के कोर कार्यकर्ताओं ने क्यों कही ये बात
Siwan Lok Sabha News: बिहार की हॉट लोकसभा सीटों में शुमार सीवान संसदीय क्षेत्र में वन इंडिया हिंदी की टीम मतदाताओं का मिज़ाज खंगालने पहुंची। मतदाताओं और प्रत्याशियों से विभिन्न मुद्दों पर बात की, उन्होंने बेबाकी से अपनी से बात रखी।

सीवान से निर्दलीय चुनावी ताल ठोक चुकी हिना शहाब के समर्थन में हर दल और हर रंग के लोग आ रहे हैं। भाजपा समर्थक भी हिना शहाब के समर्थन में नारेबाज़ी करते हुए दिखे। वन इंडिया हिंदी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और सीवान में हिना शहाब ही चाहिए।
भाजपा समर्थकों से जब यह सवाल किया गया कि आप एनडीए गठबंधन को छोड़कर निर्दलीय प्रत्याशी हिना शहाब के पक्ष में चुनाव प्रचार क्यों कर रहे हैं। इस सवाल के जबाव में श्याम मोहन पांडेय ने कहा कि मैं RSS का कैडर हूं और पक्का हिंदुत्ववादी हूं और भाजपा समर्थक हूं।
सीवान के लिए हम लोग एऩडीए प्रत्याशी के समर्थन में नहीं हैं, क्योंकि रमेश कुशवाहा ने कई ब्राह्मण परिवारों की हत्या कर दी, उसमें एक मेरा परिवार भी था। उसकी छवि अच्छी नहीं है, यहां से हिना शहाब को जिताएंगे। श्याम मोहन ने कहा कि यहां से भाजपा के उम्मीदवार थोड़े ही है।
एनडीए गठबंधन के तहत तीर छाप की टिकट पर रंमेश कुशवाहा की पत्नी विजय लक्ष्मी चुनाव लड़ रही हैं। उन्हें हम लोग नेता नहीं मानते हैं। रमेश कुशवाहा का भरोसा नहीं है। हम लोग पढ़े लिखे युवा हैं, बेवकूफ नहीं है। उसे हम कैसे अपना प्रतिनिधित्व दे दें जो MP का फुल फॉर्म तक नहीं जानती।
हम लोग ग्रैजुएट हैं और अनपढ़ को कैसे अपना प्रतिनिधित्व सौंप दें। सीवान में आज तक जो भी विकास दिखता है, वह पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के कार्यकाल में किया हुआ काम है। इसके बाद से सीवान की जनता के साथ सिर्फ़ ठगी हो रही है। इसलिए इस बार हम लोग हिना शहाब के समर्थन में हैं।












Click it and Unblock the Notifications