बिहारः पहले सिर को कूचा फिर काट दिया महिला का गला, हत्या से पहले रेप की आशंका

सिवान। बिहार के सिवान जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां महिला की पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काट दिया फिर शव को सड़क किनारे फेंक दिया। रविवार की सुबह जब लोग शौच के लिए निकले तो महिला का सिर कटा शव नग्न अवस्था में देख हर कोई हैरान रह गया। शव मिलने की सूचना पूरे गांव में फैल गई। लाश को देखकर कुछ ग्रामीणों ने महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की बात कह रहे थे तो कुछ घटना को अंजाम देने के बाद शव को सुनसान सड़क पर फेंकने की बात कह रहे थे।

siwan dead body found of woman in suspicious condition

शव मिलने की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव के पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी हुई थी। शव देखने से ऐसा लग रहा था कि अपराधियों ने महिला के सिर पर किसी भारी भरकम चीज से हमला कर उसे कूंच दिया है और फिर पहचान छिपाने के लिए किसी धारदार हथियार से गला काट दिया है।

महिला के शरीर से पीले रंग का कपड़ा बरामद किया गया है। लड़की का शव जिले के नवीगंज ओपी क्षेत्र के मदारपुर गंडक नहर मार्ग पर मिला। ओपी प्रभारी विश्वनाथ भारती, एएसआई कमरूद्दीन अहमद ने शव की पहचान के लिए लोगों से पूछताछ की लेकिन सभी ने शव का पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई ।

पदाधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। आसपास के थानों को भी सूचित किया गया है। महिला की उम्र करीब 30-35 वर्ष बताई जा रही है। बता दें कि यह क्षेत्र गोपालगंज जिले के बॉर्डर से सटा हुआ है और इस क्षेत्र में अपराधी अक्सर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+