बिहारः वायरल वीडियो में पार्षद ने दी रामविलास पासवान को AK-47 से उड़ाने की धमकी, हुआ गिरफ्तार
शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लोजपा मंत्री रामविलास पासवान व सांसद चिराग पासवान को गाली देने वाले वार्ड पार्षद को गिरफ्तार कर लिया। मामले में वार्ड पार्षद को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस मसले को लेकर राजनीति चरम सीमा पर है और वहीं लोजपा जिला अध्यक्ष इमाम गजाली ने इस मामले में शेखपुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं सासंद प्रतिनधि चंदन यादव और उनके सहयोगी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
Recommended Video
बता दें कि देश के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को एके-47 से उड़ा देने की धमकी मिली थी। धमकी देने वाला युवक शेखपुर नगर परिषद का एक वार्ड परिषद था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल हो रहे इस वीडियो में पार्षद ने रामविलास पासवान के साथ-साथ चिराग पासवान के लिए भी आपत्तिजनक टिप्पणी की और साथ में दोनों नेताओं को भद्दी-भद्दी गालियां भी दी थी।

शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 के वार्ड पार्षद संजय यादव का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में उनके द्वारा केंद्रीय मंत्री खाद्य एवं आपूर्ति विभाग रामविलास पासवान और उनके बेटे जमुई क्षेत्रीय सांसद चिराग पासवान को एके 47 से उड़ा देने की धमकी देते हुए तरह-तरह की गाली देते नजर वार्ड पार्षद आ रहा है।
उनके द्वारा गाली दिए जाने का यह वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर लोजपा जिला अध्यक्ष इमाम गजाली के द्वारा एक एफआईआर दर्ज करने के लिए शेखपुरा पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया था। लोजपा जिलाध्यक्ष गजाली ने बताया है कि इस तरह की बातें करना लोकतंत्र में ठीक नहीं है। रामविलास पासवान उनके गार्जियन है और उनके लिए अशोभनीय भाषा के प्रयोग के साथ-साथ जान मारने की धमकी देना लोकतंत्र में चिंताजनक और खतरनाक बातें हैं।
साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है, जिसने एफआईआर दर्ज करने की बात कही गई है। वहीं एक लोजपा कार्यकर्ता ने इस मामले में अनुसूचित जाति थाना में एससी/एसटी एक्ट के आधार पर केस भी दर्ज करवा दिया है. मामले को आगे बढ़ता देख धमकी देने वाला पार्षद संजय यादव भी मीडिया के सामने आया, जिसमें उसने अपनी गलती के लिये माफी मांगी ।












Click it and Unblock the Notifications