चारा घोटाला: लालू के काम नहीं आई शत्रुघ्न सिन्हा की प्रार्थना

Recommended Video

    Lalu Yadav के support में Shatrughan Sinha का tweet नहीं आया काम । वनइंडिया हिंदी

    पटना। देश के बहुचर्चित चारा घोटाले में आज रांची की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की अदालत का फैसला लालू प्रसाद यादव के हक में नहीं आया। इस मामले में लालू प्रसाद यादव को अदालत ने दोषी करार दिया है वहीं सह-आरोपी जगन्नाथ मिश्र, विद्या सागर, धुव्र गुप्त समेत 7 आरोपियों को बरी कर दिया। फैसला आने से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता और बिहार स्थित पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने टिप्पणी की थी। सिन्हा ने लालू को जनता हीरो बताया है। सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा है कि 'आशा और इच्छा है कि देश के मित्र, जनता के नायक और दलित लोगों के पसंदीदा, एकमात्र लालू यादव को सबसे वांछित और योग्य न्याय मिले। सत्यमेव जयते ?? भगवान भला करे!'

    प्रार्थना काम नहीं आई

    प्रार्थना काम नहीं आई

    हालांकि शत्रुघ्न की यह प्रार्थना काम नहीं आई और अदालत ने लालू को दोषी करार दे दिया। उन्हें अगले 3 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। गौरतलब है कि सिन्हा, भाजपा में बागी तेवर के लिए जाने जाते हैं। इसी मसले पर लालू ने कहा था कि , 'मुझे न्याय पर पूरा भरोसा है। मुझे उम्मीद है मैं निर्दोष साबित होऊंगा। हमारे वकीलों ने कोर्ट के सामने सारे साक्ष्य पेश किए हैं।'

    लालू ने कहा था

    लालू ने कहा था

    इसके साथ ही लालू यादव ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा था कि चाहे जो भी फैसला आए आप सभी लोग शांति व्यवस्था बनाए रखें।'

    5 साल की सजा सुनाई गई थी

    5 साल की सजा सुनाई गई थी

    बता दें कि चारा घोटाले में लालू यादव पर 6 अलग अलग केस चल रहे हैं। इसमें से 1 मामले में 2003 में लालू यादव को 5 साल की सजा सुनाई गई थी जिसके बाद चुनाव आयोग ने लालू यादव के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी। हालांकि बाद में इस मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई और वो जेल से बाहर आ गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+