Lok Sabha Polls: पूर्णिया सीट को लेकर INDI गठबंधन में फंसा पेंच, जानें क्यों छोड़ने को तैयार नहीं RJD-Congress

Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार में एक तरफ जहां भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है, तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के दल कांग्रेस और आरजेडी में सीट शेयरिंग को लेकर बात पूरी तरह से नहीं बन पाई है। कई सीटों पर आरजेडी और कांग्रेस के बीच पेंच फंसा हुआ है, जिसमें से एक सीट पूर्णिया भी है, जिसे लेकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल दोनों ही अड़े हुए हैं।

दरअसल, पूर्णिया सीट की वजह से बिहार में कांग्रेस-आरजेडी का गठबंधन अटका हुआ है। आरजेडी पूर्णिया सीट छोड़ने को तैयार नहीं है, जबकि गठबंधन के तहत प्रदेश की कुल 40 सीटों में से आरजेडी कांग्रेस को 8 से 9 सीटें देने को तैयार है।

Bihar Purnia Seat

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार देर रात तक हुई बैठक के बाद आरजेडी कटिहार सीट देने को तैयार है। सूत्रों के अनुसार कल (26 मार्च) की बैठक में आरजेडी 8 सीट तक देने को राजी हो गई।

पूर्णिया सीटों को लेकर फंसा पूरा मामला पप्पू यादव की दावेदारी से जुड़ा हुआ है। क्योंकि हाल ही में अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने वाले पप्पू यादव ने साफ कह दिया है कि वो पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे।

वहीं, पूर्णिया जिले की ही रुपौली सीट से जेडीयू की विधायक बीमा भारती ने आरजेडी शामिल करते ही इस सीट से दावेदारी ठोक दी है। ऐसे में दोनों ही दलों के बीच पूर्णिया सीट को लेकर पेंच फंसा है।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने हाल ही ने पप्पू यादव को आरजेडी के नेतृत्व से ग्रीन सिग्नल के बाद पार्टी में शामिल करवाया था। अब कांग्रेस नेतृत्व इस बात से नाराज है कि आरजेडी पूर्णिया सीट पप्पू यादव के लिए छोड़ने को तेयार नही है।

इधर, बिहार कांग्रेस के प्रदेश ईकाई के कई नेता प्रदेश अध्यक्ष से नाराज हैं। कई नेताओं ने नेतृत्व से शिकायत की है कि प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस की बजाय आरजेडी की वकालत कर रहे हैं।

अब तक सीट शेयरिंग पर बनी यह बात

सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल 26, कांग्रेस 9 और वामपंथी पार्टियों को 5 सीटें दी गई है, इसमें से तीन सीटों पर सीपीआई-एमएल चुनाव लड़ेगी।

साल 2019 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार में NDA ने 40 में से 39 सीटें जीती थीं, जबकि महागठबंधन के खाते में सिर्फ एक सीट आई थी। किशनगंज सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद जावेद चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+