सासारामः मोहल्ले में जाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहे युवक-युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सासाराम। बिहार के सासाराम जिले के नगर थाना क्षेत्र के लश्करीगंज में मोहल्ले को स्थानीय लोगों ने दो युवती सहित पांच लोगों पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने के आरोप में पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए लोगों में दो युवती और तीन युवक है। यह पांचों अपने आप को नेपाल का बताता है और कहता है कि धर्म के बारे में प्रचार करने के लिए वे लोग जगह-जगह घूम रहे हैं। लोगों की सूचना पर बजरंग दल और विश्व परिषद के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पांचों को पकड़ कर थाने लाया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में बताया जा रहा है कि यह लोग लश्करी गंज इलाके में गरीब तबके के परिवार को अपने धर्म के बारे में जानकारी दे रहा था।

sasaram police arrested two girls and three boys for forcefully conversion

पांचों पर आरोप है कि यह लोग महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे थे। इसी सूचना के आधार पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और सभी को पकड़कर थाने ले आई। इस मामले में लोगों ने पुलिस को आवेदन भी दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि ये पांचों आरोपित कन्वर्टेड हैं। वहीं इस मामले को संवेदनशील बताते हुए पुलिस जांच कर रही है।

लश्करगंज मोहल्ले की रुक्मिणी देवी ने बताया कि मोहल्ले में आए लड़के-लड़कियां अपने आप को कभी दार्जलिंग तो कभी नेपाल का निवासी बताते हैं। किताबों को पढ़-पढ़कर समझा रहे थे। मोहल्ले की लड़की ने बताया कि वे लोग उससे दोस्ती करना चाहे रहे थे और कह रहे थे कि उनके ईशा भगवान पर विश्वास करो। वह सबकुछ अच्छ करते हैं।

मोहल्ले की लड़कियों एवं महिलाओं ने बताया कि उन लोगों की बात समझ नहीं आ रही थी। पूछने पर बताया कि धर्म का प्रचार कर रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और सभी को पकड़कर थाने ले जाया गया। पांचों युवक-युवतियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नगर थानाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+