Sasaram News: ‘अइयो न हमरा बिहार में, ठोक देंगे कट्टा कपार में’, स्कूल में एडमिशन के लिए चली गोली
Government School Sasaram Bihar: बिहार में बात-बात पर गोली चल जाती है, कहीं ओवरटेक को लेकर तो कहीं सलाद में प्याज़ को लेकर। बिहार की आपराधिक छवि पर कई फिल्मों का निर्माण हो चुका है। एक वेब सीरीज़ में तो गाना भी है कि अइयो न हमरा बिहार में, ठोक देंगे कट्टा कपार में, कुछ ऐसा ही मामला बिहार के सासाराम से आया है।
बिहार के सासाराम हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है, जहां सरकारी स्कूल में बच्चे के उम्र को लेकर गोली चल गई। यह पूरा मामला अहरांव गांव, मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां प्राथमिक विद्यालय के पास बच्चे की दाखिले को लेकर बहस हुई तो फायरिंग हो गई।

स्कूल के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल के पास से 3 देसी कट्टा, 1 देसी राइफ़ल, 4 ज़िंदा कारतूस और 1 खोखा पुलिस ने बरामद किया है। ग्रामीणों की मानें तो स्कूल में एडमिशन कराने को लेकर बहुस हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई।
गोली चलाने वाले आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है, लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रवि कुमार नाम का एक व्यक्ति अपने बेटे के एडमिशन के लिए प्राथमिक विद्यालय पहुंचा था। बच्चे की उम्र को लेकर स्कूल के प्रधानाध्यापक और बच्चे के पिता में बहस हो गई।
हेडमास्टर और बच्चे के पिता के बीच विवाद बढने के बाद गांव के ही कुछ लोगों ने हेड मास्टर के पक्ष में फायरिंग कर दी। इसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। वन इंडिया हिंदी से मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले की तफ्तीश करने पर स्कूल परिसर पास ही कई हथियार बरामद हुए, जो कि एक बोरा में रखा हुआ था। उसे जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications