Bihar Chunav 2025: प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, जन सुराज के प्रदेश महासचिव संतोष महतो VIP में शामिल

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। जन सुराज के लिए यह दिन एक बड़ा झटका साबित हुआ जब पार्टी के प्रदेश महासचिव संतोष कुमार महतो ने आज विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का दामन थाम लिया।

छपरा के तरैया में आयोजित भव्य मिलन समारोह में उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ VIP की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और गर्मजोशी से स्वागत किया।

Bihar Elections 2025 Dynamics

JDU में भी रह चुके हैं संतोष महतो
संतोष महतो जदयू में (अति पिछड़ा प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और बाद में प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज से जुड़े। उनके पास राजनीति का लंबा अनुभव है और विभिन्न सामाजिक समुदायों खासकर पिछड़े और अतिपिछड़े वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

शक्ति प्रदर्शन करेगी VIP
मुकेश सहनी ने इसे "घर वापसी" बताया उन्होंने कहा कि "यह सिर्फ शामिल होना नहीं, बल्कि घर वापसी है। संतोष जी से लगातार संवाद होता रहा है। उनके अनुभव और जनसमर्थन से VIP को नई ताकत मिलेगी।" उन्होंने आगे बताया कि 24 अगस्त को तरैया में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी शक्ति प्रदर्शन करेगी।

VIP का मिशन, बदलाव की राजनीति!
सहनी ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि, हमारा उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना या सरकार बनाना नहीं है, समाज में बदलाव लाना है। अगर हमारी सरकार बनी तो निषाद समाज को भी आरक्षण दिलाया जाएगा, जो अभी तक बिहार में नहीं मिल रहा है जबकि अन्य राज्यों में मिल रहा है। आने वाले विधानसभा चुनावों में जिन सीटों पर वीआईपी चुनाव लड़ेगी, उनमें से आधी सीटों पर SC और पिछड़े वर्ग से उम्मीदवार उतारे जाएंगे।

जन सुराज को गहरा झटका
संतोष महतो के वीआईपी में शामिल होने को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम प्रशांत किशोर की रणनीति को झटका दे सकता है। महतो न केवल तरैया बल्कि सारण, गोपालगंज और सीवान क्षेत्र में प्रभावशाली माने जाते हैं। उनकी विदाई से जन सुराज की पकड़ कमजोर हो सकती है, खासकर MBC और EBC वोट बैंक में।

बिहार चुनाव 2025 जैसे-जैसे करीब आ रहा है, गठबंधन, समीकरण और सियासी घर-वापसी की रफ्तार बढ़ती जा रही है। VIP के लिए यह सदस्यता अभियान एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जबकि जन सुराज के लिए यह एक चेतावनी भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+