Paper Leak Mastermind: कौन है संजीव मुखिया, गैंग का छोटे से लेकर बड़े-बड़े पेपर लीक कांड में आ रहा है नाम?

Paper Leak In Bihar: नीट पेपर लीक मामले में CBI चांज कर रही है। इसी बीच बिहार में सिपाही बहाली पेपर लीक मामले हैरतअंगेज़ खुलासे हुए हैं। आर्थिक अपराध इकाई (बिहार पुलिस) ने सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले खुलासा किया है कि संजीव मुखिया गैंग ने ही (सिपाही बहाली) पेपर लीक करवाया था।

संजीव मुखिया गैंग का नाम पहले भी शिक्षक बहाली और नीट पेपर लीक मामले में उजागर हो चुका है। बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला संजीव मुखिया बहुत ही शातिर तरीक़ से पेपर लीक कांड करवाते रहा है। पश्चिम बंगाल के ब्लेसिंग सिक्योर प्रिंटिंग से जुड़े लोगों ईओयू की टीम ने गिरफ्तार किया है।

Who is Sanjeev Mukhiya the gang name is appearing in small to big paper leak scandals Mastermind Bihar

पिछले साल 1 अक्टूबर को सिपाही बहाली परीक्षा हुई थी, भर्ती परीक्षा होने से चार दिन पहले ही पेपर लीक कर दिया गया था। इस परीक्षा में 21 हजार से ज्यादा पदों के लिए एग्जाम लिए गए थे। पेपर लीक मामला तूस पकड़वने की वजह से एग्ज़ाम रद्द कर दिए गए थे।

परीक्षा रद्द होने के बाद से ही ईओयू इस मामले की जांच कर रही थी। जांच में पता चला कि सिपाही बहाली परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा (लीक ना होने के लिए सिक्योरिटी) का ख्याल बिल्कुल भी रखा नहीं गया था।

प्रश्न पत्र और कॉन्फिडेंसियल दस्तावेज़ को एसओपी को किनारा करते हुए प्रेस से जिला कोषागार भेजा गया था। खुली गाड़ियों में गोपनीय चीजों को बिना किसी सील और सुरक्षा गॉर्ड प्रेस से कोलकाता के वेयर हाउस में भेजा गया था।

प्रेस से प्रश्न पत्र लेकर निकली गाड़ियां, 6-6 घंटे की देरी से जिला कोषागार पहुंची थीं। गाड़ियों में लगे जीपीएस से भी वाहनों को सही तरीके से से ट्रैक नहीं किया गया। कई गाड़ियां तो ऐसी भी थी, जिसमें प्रश्न पत्र लोड होने के बाद भी पटना में कई घंटे तक रुकी रही। जबकि उन गाड़ियों प्रश्न पत्र लोड होते ही सबंधित जिलों के लिए रवाना होना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+