'Sanitary Pad' के सवाल से सुर्खियों में आई रिया को मिला बड़ा तोहफा, चिराग पान ने कही ये बात
रिया कुमारी ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने कोई गलत सवाल नहीं किया था। सेनेटरी खरीदना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली छात्राएं सेनटरी का खर्च नहीं उठा सकतीं। इस बात को ही...
पटना, 1 अक्टूबर 2022। सेनटरी पैड पर सवाल को लेकर सुर्खियों में छाई रिया को पान हेल्थकेयर नाम की कपंनी ने बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। आपको बता दें 'सशक्त बेटी समृद्ध' नामक कार्यक्रम में छात्राएं उपस्थित हुई थीं। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास निगम की अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरजोत कौर बम्हरा से एक छात्रा ने सवाल किया कि सरकार की तरफ से यूनिफॉर्म और स्कॉलरशिप दी जा रही है। ऐसे में सरकार 20-30 रुपए की सैनिटेरी पैड भी दे सकती है? इस सवाल पर ही महिला अधिकारी भड़क गईं थीं।

महिला अधिकारी के विवादित बयान से चढ़ा पारा
छात्रा के इस सवाल पर कार्यक्रम में तालियां बचने लगी। लेकिन छात्रा के इस सवाल पर हरजोत कौर बम्हरा भड़क गईं। छात्रा को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस सवाल पर बहुत तालियां बज रही हैं। क्या मांगों का कोई अंत है। सवालों का जवाब देते हुए हरजोत कौर बम्हरा ने कहा कि कल को जब परिवार नियोजन की बात आएगी तो, कंडोम भी लोग मांगने लगेंगे। वहीं, छात्रा ने उनके इस जवाब पर कहा कि लोगों का अधिकार है मांगना है, क्योंकि सरकार लोगों के वोट से ही बनती है। इस पर हरजोत कौर बम्हरा ने कहा कि ये बेवकूफी है। वोट करो और अगर ज्यादा दिक्कत है तो पाकिस्तान जाओ।
Recommended Video

रिया को बेबाकी से बात रखने का मिला तोहफा
सेनेटरी पैड बनाने वाली कंपनी पैन हेल्थकेयर नाम की कंपनी के सीईओ चिराग पान ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि वक्त आ चुका है कि लड़कियां अपनी बातों पर खुलकर चर्चा करे और पूरे हक़ के साथ अपनी मांग रखे। लड़कियों को चाहिए की वह अपनी बातों को रखते हुए दूसरों को भी जागरुक करे। वहीं चिरान पान ने कहा कि बेबेकी के से बोलने के लिए रिया के साहस को सलाम करता हूं। रिया की इस बेबाकी को देखते हुए साल भर के लिए नीम और सैनिटरी पैड मुफ्त में देने का एलान किया। इसके साथ ही रिया के ग्रेजुएशन तक की तालीम का भी खर्च उठाने की बात कही।

अपनी और दूसरों की समस्या पर रखी थी बात- रिया
रिया कुमारी ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने कोई गलत सवाल नहीं किया था। सेनेटरी खरीदना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली छात्राएं सेनटरी का खर्च नहीं उठा सकतीं। इस बात को ही ध्यान में रखते हुए उन्होंने महफिल में सवाल किया था। उस कार्यक्रम में अपनी और दूसरी लड़कियों की बात रखी थी। किसी से लड़ाई करने नहीं गई थी। आपको बता दें कि आईएएस अफसर हरजोत कौर भामरा ने अपने बयान पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली है।

'छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम में शामिल हुई'
आईएएस अधिकारी हरजोत कौर ने अपने माफीनामे में लिखा कि मेरी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करती हूं। किसी को अपमानित करने या फिर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मेरा इरादा नहीं था। किसी भी छात्रा को नीचा दिखाना उद्देश्य नहीं था। बल्कि वो तो छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए ही कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं।
ये भी पढ़ें: बिहार की बेटी ने अमेरिका में लहराया परचम, अमेरिकी छात्रों को पीछे छोड़ कर जीता Gold Medal












Click it and Unblock the Notifications