Bihar Nikay Chunav: मुंगेर के संग्रामपुर नगर पंचायत के वार्डों में कितने वोटों से कौन जीता और किसकी हुई हार?

Bihar Nagar Nikay Chunav Result Updates: संग्रामपुर नगर पंचायत (मुंगेर) के सभी 12 वार्डों के पार्षदों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। आइए जानते हैं विजेता और उपविजेता कितने वोट मिले हैं।

Sangrampur Nagar Panchayat Result Update In Hindi: बिहार में निकाय चुनाव के बाद रविवार सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। चुनाव के नतीजे भी लगभग घोषित हो चुके हैं। इसी क्रम में हम आपको बिहार के मुंगेर ज़िला के संग्रामपुर नगर पंचायत के विजेता और उपविजते के बार में बता जा रहे हैं।

संग्रामपुर नगर पंचायत वार्ड संख्या 1 से 291 वोट हासिल कर रूपा कुमारी ने जीत दर्ज की है। वहीं 213 वोट लाकर उषा कुमारी उपविजेता रही। वार्ड संख्या 2 से ममता कुमारी ने 292 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। वहीं वीणा कुमारी 151 वोट हासिल कर उपविजेता रहीं।

Sangrampur Nagar Panchayat Munger Bihar Nikay Chunav Winner List Update News In Hindi

वार्ड संख्या 3 से सरिता देवी 186 वोट हासिल कर विजेता बनने में कामयाब रहीं, वहीं निर्मला देवी ने 150 वोट हासिल कर उपविजेता का खिताब पाया। वार्ड संख्या 4 से कुमारी दीपिका ने 324 वोट हासिल कर पार्षद पद पर क़ब्ज़ा जमाया। वहीं उप विजेता रही पंकज कुमारी ने 192 वोट हासिल किए।

वार्ड संख्या 5 में विजेता का ताज सरोजनी देवी के सिर 196 वोट हासिल कर चढ़ा, वहीं अरविंद कुमार 108 वोट हासिल कर उपविजेता रहे। वार्ड संख्या 6 से राजेश केशरी ने जीत 218 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं शंभू भगत 125 वोट हासिल कर उपविजेता बने।

वार्ड संख्या 7 से दीनानाथ यादव ने 124 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, वहीं 123 वोट लाकर अरुण कुमार सिंह उपविजेता बने। वार्ड संख्या 8 से वंदना कुमारी ने 359 वोट हासिल कर कुर्सी पर अपना क़ब्ज़ा जमाया। वहीं खुशबू कुमारी 285 वोट हासिल कर उप विजेता रही।

वार्ड संख्या 9 ने 167 वोट हासिल कर मुकेश कुमार ने जीत दर्ज की, वहीं मनोज कुमार रजक 130 वोट लाकर उपविजेता बने। वार्ड संख्या 10 सरोजनी देवी (146 वोट) विजेता और संतोष कुमार सिंह (137) वोट उप विजेता बने।

वार्ड संख्या 11 से आशीष कुमार ने 159 वोट हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। नरेश दास 113 वोट लाकर उपविजेता रहे। वार्ड संख्या 12 से 171 वोट लाकर राधा देवी विजेता रही, वहीं रीना देवी 155 वोट हासिल कर उपविजेता रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+