Bihar Politics:'सम्राट और विजय' होंगे उप मुख्यमंत्री, लव–कुश के साथ सवर्णों को साधने की कोशिश
Bihar New Government News: बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही नई सरकार का फ़ॉर्मूला भी तया हो चुका है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वह एक ही कार्यकाल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी में जुट गए हैं। बिहार में उनके ही नेतृत्व में नई सरकार चलने जा रही है।
नीतीश कुमार अब बिहार में भाजपा का कमल खिलाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसी क्रम में बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि भाजपा के साथ नई सरकार में नीतीश के साथ बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी डिप्टी सीएम की ज़िम्मेदारी दी जा सकती है।

अभी इस ख़बर पर मुहर नहीं लगी है लेकिन बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद भाजपा प्रभारी ने विनोद तावड़े के बायन के इशारों से अटकलों का बाज़ार गर्म है। फिलहाल सम्राट चौधरी को विधायक दल नेता की ज़िम्मेदारी सौंप दी गई है।
विजय कुमार सिन्हा को विधायक दल का उपनेता की ज़िम्मेदारी गई है। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ हि संतोष सुमन (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) के भी आज शपथ लेने की ख़बर सामंने आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications