समस्तीपुरः नाबालिग लड़की को अगवा कर तीन युवकों ने किया गैंगरेप
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान के आधार पर महिला थाना में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों आरोपितों की पहचान रोसड़ा के रहुआ निवासी शिवशंकर कुमार, छोटू शर्मा, सचिन शर्मा और सचिन कुमार के रूप में की गई है। पुलिस को दिये गए आवेदन में बताया कि 20 जुलाई को मेरे पिता मजदूरी करने गए थे। इस दौरान वह उन्हें बुलाने जा रही थी। बीच रास्ते में तीनों आरोपितों ने मुझे पकड़ कर बगल में एक गुमटी के नीचे ले गया और मेरे साथ बारी-बारी से रेप किया।

इस दौरान छिपकर गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया और धमकी दी कि किसी को घटना के बारे में बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। डर के चलते पीड़िता ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। लेकिन गैंगरेप की घटना के तीन-चार दिन के बाद आरोपित छोटू ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया, जिससे घर वालों को घटना की जानकारी हुई।
फिर परिजन पीड़िता के साथ महिला थाने पहुंचे और गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई। वहीं मामले को लेकर महिला थाना अध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीन लोगों को आरोपित किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
साल भर पहले गायब लड़की को किया बरामद
वहीं विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी दादी के मायके में रहकर पढ़ाई कर रही किशोरी का साल 2020 के 2 जून को अपहरण कर लिया गया था, जिसे पुलिस ने अब बरामद कर लिया है। साथ ही बयान दर्ज कराने के लिए किशोरी को न्यायालय भेज दिया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष चन्द्र कांत गौरी ने दी ।
उन्होंने बताया कि घटना को लेकर किशोरी की मां ने विभूतिपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी थी, जिसमें कहा था कि उसकी नाबालिक पुत्री अपने दादी के साथ उसके मायके में रहकर पढ़ाई कर रहीं थी। कोचिंग के लिए घर से निकली। लेकिन जब वापस नहीं लौटी तो उसके दोस्त और शिक्षण संस्थान से भी पता किया गया पर कोई जानकारी नहीं मिली। उसकी निकटतम सहेली ने भी पूछने पर कुछ नहीं बताया। मिली जानकारी के मुताबिक किशोरी ने प्रेम प्रसंग में शादी रचा ली है और वह गर्भवती भी है।












Click it and Unblock the Notifications