समस्तीपुरः बेखौफ अपराधियों ने की मुखिया की हत्या, बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी गांव में शुक्रवार को अपराधियों ने उदा पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान उपमुखिया शशि झा की गोली माकर हत्या कर दी। उप मुखिया शशि झा एक पंचायत के बाद घर लौट रहे थे। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल हो गया है। उप मुखिया के समर्थकों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर रोष जताया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्तमान में शशि झा की पत्नी पंचायत की मुखिया है।

samastipur murder of former mukhiya

बताया जा रहा है कि पंचायत के बखरी गांव में मारपीट की एक घटना को लेकर पंचायत में शामिल होने के लिए उपमुखिया शशि झा गए हुए थे। पंचायत खत्म होने के बाद शशि झा अपनी फार्च्यूनर कार में बैठे और जैसे ही गाड़ी स्टार्ट की एक व्यक्ति ने उन्हें आवाज देकर रोक दिया। इसी दौरान दो बदमाश पहुंचे और गाड़ी की खिड़की से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पहली गोली उप मुखिया के चेहरे पर लगी। उसके अलावा अन्य गोली सिर और सीने में लगी जिससे घटनास्थल पर ही मुखिया की मौत हो गई। बताया गया है कि उप मुखिया के सिर में ही आधा दर्जन से अधिक गोली लगी है।

औरंगाबाद में सड़क हादसे में तीन की मौत

वहीं औरंगाबाद जिले के कठौतिया गांव के पास शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क से हटवा दिया। सभी महिलाएं रोपने करने के दौरान खाना खाने के लिए सड़क किनारे बैठी थीं।

मृतक महिलाओं की पहचान कठौतिया गांव निवासी रामाधार पासवान की पत्नी मुन्नी देवी, विजय पासवान की पत्नी मुन्नी देवी व इनकी 10 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी शामिल के रूप में की गई। इस सड़क दुर्घटना में स्व. नगीना पासवान की पत्नी रुक्मिणी देवी, बृजमोहन पासवान की बेटी प्रमिला कुमारी व अमरेश पासवान की पत्नी रीता देवी गंभीर रूप से घायल हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+