समस्तीपुरः पुलिसकर्मी के बेटे को घर के बाहर मारी 15 गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिला के रिहायशी इलाका नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर गर्ल्स हाई स्कूल के पास बेखौफ अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अपने घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था तभी अपराधियों ने उसपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। मृतक की पहचान रिंकू चौधरी के रूप में हुई है। रिंकू चौधरी की मां सुबोध चौधरी समस्तीपुर मंडल कारा में महिला कांस्टेबल के रूप में तैनात हैं।

samastipur goons did murder of police woman son

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रिंकू चौधरी रात के करीब 10 बजे अपने गांव सरायरंजन थाना इलाके के अख्तियारपुर से समस्तीपुर के काशीपुर स्थित अपने आवास पर पहुंचा था और दरवाजे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने अचानक से फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना के दौरान रिंकू चौधरी को करीब 15 से अधिक गोलियां लगी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

हालांकि परिजन उसे आनन-फानन में स्थानिय निजी क्लीनिक में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक रिंकू चौधरी ठेकेदार का भी काम करता था। हत्या की वजहों का पता नहीं चल पाया है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि ठेकेदारी की अदावत में ही इस घटना को अंजाम दिया जा सकता है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

samastipur goons did murder of police woman son

वहीं छपरा के मशरख में शराब माफियाओं ने ड्यूटी पर तैनात थानाध्यक्ष को कुचलने की कोशिश की। इस हमले में थानाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए छपरा भेजा गया है। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष को जानकारी मिली थी कि अवैध शराब की बड़ी डील होने वाली है। जिले से आई टीम के साथ थानाध्यक्ष मशरख मलमलिया सिवान एनएच-73 पर टोह लगाकर गश्ती में थे।

इस दल में दारोगा अरविंद कुमार के साथ थानेदार भी सड़क पर ही गश्ती कर रहे थे तभी एक अनिंत्रित ट्रक पुलिस को देखते हुए तेजी से भगाने लगा। देखते ही देखते गश्ती दल की जीप में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो में सवार थानाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रक अपने साथ बोलेरो को करीब 200 मीटर घसीटते हुए ले गया। आसपास और थाना पुलिस के सहयोग से घायल थानाध्यक्ष को पीएचसी में भर्ती कराया गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+