समस्तीपुरः एक दर्जन से ज्यादा लोगों से भरी नाव पलटी, NDRF कर रही है लोगों की तलाश
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड में दर्जिया फुहिया बांध के पास शनिवार की दोपहर नाव हादसा हो गया। नाव में 12 से 14 लोग सवार थे। नाव में सवार अधिकांश लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। तीन लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच चुकी है।

बता दें कि मुजफ्फरपुर के औराई में बागमती की उपधारा में शुक्रवार को नाव पलटी गई, जिसमें दो डूब गए। एनडीआरएफ ने महिला का शव निकाल दिया। लेकिन लड़की की तलाश जारी है। नाव में 10 लोग सवार थे। नाव मवेशी के लिए चारा लाने जा रही थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव पलटी उस वक्त कई लोग बांध के आसपास थे। सभी ने शोर मचाया। लेकिन, हवा और पानी का बहाव अधिक होने की वजह से नाव बहती चली गई। घटनास्थल से करीब दो किलीमीटर आगे जाकर नाव किनारे लगी।
बिहार के कटिहार जिले में गुरुवार शाम को नाव हादसे में डूबे तीन बच्चों का शव बरामद कर लिया गया है। गुरुवार से गोताखोर तीनों बच्चों की तलाश कर रहे थे। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पहुंची थी। रात तक शव नहीं मिला। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों की मदद से गोताखोरों ने तीनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications