'पत्नी के लिए चाय लेने गया था, लौटा तो बेटे के साथ वह भी ग़ायब थी', रोते-बिलखते पहुंचा शख्स, जानिए मामला

Hajipur News: बिहार के हाजीपुर से प्रेम प्रसंग का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक शख्स मायूस चेहरे के साथ हाजीपुर जंक्शन के थाने में पहुंचा। पुलिसकर्मियों से मदद की गुहार लगाई। शख्स ने बताया कि वह अपनी बीवी, बेटा और जीजा के साथ सफर कर रहे थे।

मुजफ्फरपुर जाने के लिए हाजीपुर जंक्शन पर उतरे थे। इसी दौरान उसकी पत्नी ने चाय पीने की ख्वाहिश ज़ाहिर की और कहा कि चाय लेकर आए। पत्नी के लिए वह चाय लाने गया, जब वापिस आया तो देखा कि ना तो उसकी बीवी-बच्चे हैं और ना ही जीजा। वहां पर सामान वगैरह भी नहीं था।

Sale ki patni k sath farar hua 3 bachchon ka pita pidit ne kaha jija ne ki didi ki zindagi kharab hajipur news

पीडित ने कई घंटों तक सभी को ढूंढा लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। जब कॉल किया तो दोनों का नंबर स्विच ऑफ बता रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, उसके बीबी-बच्चे और जीजा की तलाश शुरू कर दी है।

मुजफ्फरपुर निवासी पीड़ित अंकित ने बताया कि एक साल पहले उसके जीजा, निशा नाम की लड़की का रिश्ता लेकर लाये थे। लड़की के परिवार वालों से मुलाक़ात कर रिश्ता पक्का किया गया और शादी हुई। निशा और मेरा एक बेटा भी है। अंकित ने बताया कि वह लोग बख्तियारपुर निशा के मायके गए हुए थे।

बख्तियारपुर से सभी लोग जनहित एक्सप्रेस ट्रेन से वापिस मुजफ्फरपुर आने के लिए सफर कर रहे थे। हाजीपुर जंक्शन पर उतरने के बाद मुजफ्फरपुर जाते। इतने में पत्नी ने चाय लाने कहा, जब मैं चाय लेकर आया तो देखा कि पत्नी, बच्चे और जीजा सामान के साथ गायब थे।

पीड़ित अंकित का आरोप है कि उसकी पत्नी निशा, जीजा शुभम के साथ फरार हो गई। वहीं अपने साथ अटैची में रखे तीन लाख रुपये के ज़ेवरात और डेढ़ लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गई। अंकित ने कहा कि उसके जीजा के 3 बच्चे हैं। शुभम ने दीदी की ज़िंदगी तबाह कर दी है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+