Saharsa News: टैंक का शट्रिंग खोलने गया मज़दूर, एक-एक कर करंट की चपेट में आने से चार मज़दूरों की मौत
Saharsa News: बिहार के सहरसा ज़िले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां सेप्टिक टैंक का शटरिंग खोलने दौरान करंट प्रवाह होने से पांच लोग चपेट में आ गए। करंट लगने की वजह से 4 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई। वहीं 1 व्यक्ति बुरी तरह से ज़ख्मी है, अस्पताल में इलाज चल रहा है।
करंट लगने से मरने वाले में मकान मालिक और 3 मजदूर का नाम शामिल है। वहीं मकान मालिक का बेटा बुरी तरह से ज़ख्मी है। मिली जानकारी के मुताबिक एक मज़दूर सेप्टिक टैंक का शटरिंग खोलने गया था। टैंक में पानी जमा हुआ था, अचानक बिजली का तार टूटकर गिरा। तार गिरने की वजह से पानी में करंट प्रवाह होने लगा।

मज़दूर ने खुद को बचाने के लिए आवाज़ लगाई, वहां मौजूद लोग बचाने के लिए गए लेकिन एक-एक कर करंट की चपेट में आ गए। हादसे में 70 वर्षीय अशरफी शाह, 60 वर्षीय कैलाश चौधरी, 55 वर्षीय शंभु शाह और 26 वर्षीय सुशील चौधरी की मौत हो गई। वहीं 35 वर्षीय राज कुमार चौधरी की बुरी तरह से ज़ख्मी हैं।
सहरसा जिला के महिशरो गांव (महिषी थाना क्षेत्र) वार्ड-10 में हुई घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि कैलाश चौधरी ने 3 मज़दूरों को घर के सेप्टिक टैंक का शटरिंग खोलने के लिए बुलाया था। शंभु सेप्टिक टैंक के अंदर काम कर रहा था। शटरिंग टूट कर तार पर गिरा, टैंक में पानी भरा होने की वजह से करंट प्रवाह होने लगा।
शंभु ने बचाने के लिए आवाज़ लगाई, वहां मौजूद लोग बचाने गए तो खुद ही करंट की चपेट में आ गए। सभी लोगों को नज़दीकी पीएचसी में ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications