'Welcome back...कल फिर आना,' राबड़ी देवी के आवास पर CBI की छापेमारी को लेकर रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कसा तंज

सीबीआई ने जमीन के बदले नौकरी मामले को लेकर राबड़ी देवी के आवास पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के बीच लालू यादव और राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक अलग अंदाज में ट्वीट कर टीम पर तंज कसा।

cbi raid

Bihar News: पटना में सीबीआई की टीम पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीम ने यहां जमीन के बदले नौकरी मामले को लेकर राबड़ी देवी के आवास पर छापेमारी की। सीबीआई के अधिकारी दो-तीन गाड़ियों में अचानक पूर्व सीएम के आवास पर पहुंच गए। हालांकि, विधानसभा सत्र के चलते टीम के आने से पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आवास से निकल गए थे। टीम की कार्रवाई के बीच लालू यादव और राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक अलग अंदाज में ट्वीट कर टीम पर तंज कसा।

रोहिणी आचार्य सीबीआई टीम को ट्वीट कर लिखा Welcome back
रोहिणी आचार्य ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा, 'Welcome back कल फिर आना'। रोहिणी के इस ट्वीट पर यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ यूजर्स इसे लोकसभा चुनाव से जोड़कर बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं, तो कुछ चारा घोटाला और IRCTC घोटाला को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सीबीआई जांच को लेकर राबड़ी देवी का पहला रिएक्शन
सीबीआई की जांच के बाद पूर्व सीएम राबड़ी देवी का पहला रिएक्शन राबड़ी देवी से जब पटना स्थित उनके आवास पर सीबीआई के दौरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, 'हमारे यहां यह सब चलता रहता है। कुछ भी नहीं है।' सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लैंड स्कैम को लेकर राबड़ी देवी को कुछ दिनों पहले समन भेजा गया था और उन्होंने पूछताछ के लिए आज का दिन और अपना आवास चुना था। सीबीआई टीम ने राबड़ी देवी से लैंड स्कैम को लेकर करीब 4 घंटे तक सवाल पूछे। दरअसल, नौकरी घोटाले से जुड़े जमीन मामले में CBI की टीम राबड़ी के पटना स्थित आवास पर जांच कर रही है। इस सिलसिले में 15 मार्च को लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को कोर्ट में पेश होना है।

ये भी पढ़ें-Rabri Devi: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित घर पहुंची CBI, लैंड फॉर जॉब स्कैम का मामला

15 मार्च को होगी कोर्ट में पेशी
15 मार्च को कोर्ट में होगी पेशी दरअसल, आईआरसीटीसी (IRCTC) घोटाला मामले में इससे पहले लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इन 14 लोगों को कोर्ट की ओर से समन भी जारी किया गया है। इन सभी लोगों को 15 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। लालू यादव इस वक्त सिंगापुर से हाल ही में गुर्दा प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) कराके लौटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+