रोहिणी आचार्य ने BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को बताया दोमुंहा सांप, BJP ने कहा- मानसिक संतुलन खराब

पटना। बिहार में जातीय जनगणना को लेकर चल रही मांग अब बदजुबानी जंग में तब्दील हो गई है। इसी क्रम में लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणा आचार्य एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं। रोहिणी आचार्य ने बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल को लेकर ट्वीट किया है। नाग पंचमी के मौके पर रोहिणी ने तंज कसते हुए को बधाई दी है।

rohini acharya tweet about bjp state president sanjay jaiswal

ट्वीट करते हुए रोहिणी आचार्य ने लिखा कि संजय जयसवाल धूर्त दिमाग़ी तौर से अपाहिज आदमी भूल गया 2005 में तुमको राजनीतिक जीवन दान आरक्षण किसने दिया ? लालू जी ने तमजैसे बहुत से दो मूँहे नाग को दूध पिलाया और जीवन दान दिया वैसे आज नाग पंचमी है सभी को बधाई। वहीं इस ट्वीट के बाद भाजपा ने पलटवार किया है।

भाजपा प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि लालू परिवार की भाषा बता रही है उनका मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है। इसके अलावा बीते 12 अगस्त को रोहिणी आचार्य ने जातिगत जनगणना और आरक्षण को लेकर कई सारे ट्वीट और रिट्वीट किया। ओबीसी समाज पूरी तरह से समझ और जान चुकी है । इसके अलावा एक ट्वीट कर लिखा कि सामाजिक न्याय का विरोध ही बीजेपी का एजेंडा है। 1990 के दौर के दस्तावेजी प्रमाण हैं आरक्षण विरोध के नाम पर वाजपेयी जी ने वीपी सिंह की सरकार जो गिरा दी थी'। आगे लिखा था- "मंडल के खिलाफ कमंडल था, बीजेपी ही उसका अगुआ था।'

बता दें कि कुछ दिन पूर्व बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि वो घटिया मानसिकता के शिकार रहे हैं। संजय जायसवाल ने राजद सुप्रीमो से पूछा कि 15 वर्षों तक खुद या पत्नी सीएम रहीं तब क्यों नहीं बिहार में जातिगत जनगणना कराया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि कैबिनेट विस्तार में पहली बार 27 पिछड़ों को भारत सरकार में हिस्सेदारी मिली है। इसे लेकर भाजपा ने निर्णय लिया है कि जिन राज्यों से नए कैबिनेट मंत्री बने हैं वहां जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जाए। बिहार में 19 तारीख से यात्रा की शुरुआत गया जिले से होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+