बिहारः बेतिया में टैंकर ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, मौके पर हो गई मौत

Road accident Bettiah बेतिया। बिहार के बेतिया जिले में दर्दनाक सड़क हादसा ( road accident ) हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। यह दर्दनाक सड़क हादसा नरकटियागंज रेलवे स्टेशन के पास हुआ। तेज रफ्तार ट्रक टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर के चलते तीनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है।

road accident in bettiah three young boy died

बाइक सवार युवक हरदिया चौक की तरफ जा रहे थे। सभी मृतकों की उम्र 25 वर्ष के आसपास की है। मृत तीन युवको में से एक की पहचान कर ली गई है जो गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के मुरली भरहवा गांव का रहने वाला ब्रजेश पटेल है । बताया जा रहा है कि अनियंत्रित टैंकर ओवरब्रिज से उतर रहा था। इसी दौरान उसने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी और रौंदते हुए आगे निकल गया।

पुरानी रंजिश के चलते जमुई में हत्या

जमुई जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत काकन मोड पर बाइक सवार अपराधियों ने रविवार रात काकन निवासी चाय दुकानदार 50 वर्षीय देवेंद्र महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया जबकि घटना के बाद दूसरे पक्ष के एक दर्जन लोगों ने उनकी गांव के रामस्वरूप सिंह को सोए अवस्था में गोली मार दी।

गोली कनपटी में लगी है इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार देवेंद्र महतो शाम के वक्त काकन मोड़ स्थित अपने दो चाय दुकान पर थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधी वहां आ धमके और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने जमुई लखीसराय मार्को काकन के समीप जाम कर दिया। घटना की जानकारी के उपरांत एसपी प्रमोद कुमार मंडल एवं एसडीपीओ राकेश कुमार, थाना अध्यक्ष चंदन कुमार दल-बल के साथ काकन गांव में गए एवं साथी सदर अस्पताल में जाकर घायल का बयान लिया। एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि इस गांव में पुराने दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश है, जिसके कारण हत्या की गई है एवं गोलीबारी की घटना सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+