इस महीने JDU में RLSP का हो सकता है विलय, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- हम कभी अलग हुए ही नहीं
पटना। बिहार की सियासत में इस महीने बड़ी राजनीतिक उलटफेर होने वाली है। उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ( रालोसपा ) का इसी महीने जदयू में विलय हो सकता है। पिछले कुछ समय से सियासी गलियारों में इस विलय को लेकर चर्चा चल रही है। अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर से कुशवाहा अपनी पुरानी पार्टी में वापस करेंगे। कुशवाहा सोमवार को जदयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह के साथ कोरोना का टीका लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचे। इस दौरान अपनी पार्टी का जदयू में विलय करने पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम जदयू से अलग ही कब थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी का जदयू में विलय होगा।

उपेंद्र ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही की थी। नीतीश कुमार ने उन्हें आगे भी बढ़ाया। हालांकि कई बार विचारों के मतभेद के चलते उपेंद्र ने पार्टी छोड़ी और फिर वापस भी आए। इससे पूर्व वे दो बार अलग गुए।
बता दें कि साल 2014 में एनडीए के तहत लोकसभा चुनाव लड़े और तीन सीटें जीतीं। उपेंद्र कुशवाहा मंत्री भी बने। लेकिन साल 2015 के बिहार विधानसभा चुननाव में उनकी पार्टी को टो सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। बाद में वे महागठबंधन का भी हिस्सा बने लेकिन साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने खुद को अलग कर लिया। फिर कई दलों का गठबंधन बनाकर विधानसभा चुनाव में उतरे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
बता दें कि साल 2004 में उपेंद्र कुशवाहा को विधानसभा में विपक्ष का नेता नीतीश कुमार ने बनाया था। साल 2005 में हुए फरवरी और अक्टूबर दोनों विधानसभा चुनाव उपेंद्र कुशवाहा हार गए। बाद में जदयू के प्रदेश का प्रधान महासचिव बनाए गए। इसके बाद कुशवाहा साल 2006 में शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और इसके प्रदेश अध्यक्ष बने। फिर साल 2008 अक्टूबर में वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अलग हुए और फिर राष्ट्रीय समता पार्टी बनायी, जिसका जदयू में विलय हुआ।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट -
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक -
Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ -
Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट -
1-2 नहीं 6 हसीनाओं के साथ चला Pawan Singh का चक्कर, बेवफाई-धोखेबाजी का लगा ऐसा आरोप, कर ली तीसरी शादी? -
North Korea missile launch: अचानक क्यों भड़के किम जोंग उन? क्यों दागीं 10 मिसाइलें, किस देश से है लफड़ा? -
वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया से किया मास्टर्स, तो कुलदीप यादव ने कहां तक की पढ़ाई? शादी से पहले आई सच्चाई उड़ा देगी होश -
PAK इंफ्लुएंसर का पति कौन है? जिसने 9वीं क्लास की स्टूडेंट से रचाई 5वीं शादी, मचा बवाल -
Silver Rate Today: जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! झटके में 11,000 गिरे दाम, अब इतना सस्ता हो गया सिल्वर? -
Explained: रूस अब क्यों नहीं दे रहा भारत को तेल पर छूट? पुतिन भी खेल गए, देखें 2022 से 2026 तक का ग्राफ -
Israel Iran War: Hormuz नहीं, अब इस रास्ते से होगी गैस-तेल की सप्लाई, UAE ने निकाला तोड़, भारत को कितना फायदा?












Click it and Unblock the Notifications