'JDU अब कहीं की नहीं रही, RJD के कारण नीतीश कुमार की साख मिट्टी में मिल गई', उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान
Bihar Political News: आरएलजेडी प्रमुख और नीतीश कुमार के पुराने साथी उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर बिहार सीएम को लेकर एनडीए में शामिल करने पर बयान दिया है। इसी के साथ उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि उनका जो कदम आत्मघाती था, वो अब साबित हो रहा है।
मंगलवार (26 दिसंबर) को पटना में मीडिया से बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया कि नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ जाकर अपने साख गंवा दी है। अगर वह एनडीए में रहते तो उनकी प्रतिष्ठा बनी रहती।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आरजेडी के साथ जाना और तेजस्वी यादव के नाम की घोषणा करना नीतीश कुमार के लिए आत्मघाती कदम था, ये साबित हो रहा है।
Recommended Video
'तेजस्वी यादव के नाम की घोषणा...'
अपने बयान में आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाह ने कहा कि सारी चीजें अब साफ-साफ दिखने लगी है कि कैसे आरजेडी के साथ जाकर तेजस्वी यादव के नाम की घोषणा करना नीतीश कुमार का आत्मघाती कदम था। आज साबित हो रहा है कि कैसे आत्मघाती कदम है।
उन्होंने आगे कहा कि जेडीयू अब कहीं का नहीं रहा। नीतीश कुमार की साख मिट्टी में मिल गई। इन लोगों के कारण। कुलमिलाकर जो हमने कहा था कि वो सच साबित होता हुआ दिख रहा है।
NDA में वापसी पर क्या बोले कुशवाह?
वही नीतीश कुमार के बैक होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार एनडीए में आते हैं तो भाजपा को इसका फैसला लेना है। एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है। लगातार बीजेपी के साथ उनका गठबंधन रहा है। तो फैसला बीजेपी के नेताओं को लेना है।
वहीं नीतीश कुमार के समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर वो सार्वजनिक तौर पर घोषणा करें कि आरजेडी के साथ उनका संबंध टूट गया तो फैसला बीजेपी को करना है, लेकिन उनकी पैरवी हम कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications