RJD ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, लिखा- मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था लेकिन...
पटना। बिहार में एक बार फिर से एनडीए को बहुमत मिलने के बाद जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार आज राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर सातवीं बार शपथ लेंगे। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। हालांकि शपथ ग्रहण से पहले राजद ने ट्वीट कर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

राजद ने ट्वीट कर लिखा है कि तीसरे दर्जे की पार्टी होने और थकने के कारण मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था लेकिन BJP के कई वरिष्ठ नेताओं ने मेरे पैर पकड़ लिए,रोने लगे,गिड़गिड़ाने लगे। मैं ठहरा कोमल हृदय का कुर्सीवादी अंतर्यामी भिक्षुक, उन लोगों के आग्रह ने मेरे हृदय को पिघला दिया। मैं उन्हें नाराज कैसे करता?
वहीं राजद और कांग्रेस में भी खींचतान बढ़ती जा रही है। राजद नेता शिवानंद तिवारी के ताजा बयान के बाद कांग्रेस के तेवर और सख्त हो गए हैं। चुनाव समन्वय समिति के सदस्य और कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने शिवानंद तिवारी का बयान आने के बाद उन पर पलटवार करते हुए कहा कि शिवानंद तिवारी भाषा की मर्यादा भूल चुके हैं। शिवानंद तिवारी का बयान भाजपा नेता गिरिराज सिंह और शाहनवाज हुसैन जैसे नेताओं से मेल खाता बयान हैं।
कांग्रेस नेता ने राजद नेता शिवानंद तिवारी को सलाह दी है किसे ऐसे बयानों से परहेज करें। उन्होंने कहा गठबंधन का एक धर्म होता है जिसका पालन सभी को करना होता है। मिश्रा ने राजद को सलाह दी है कि वह ऐसे नेताओं के बयान पर लगाम लगाए।
-
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें?












Click it and Unblock the Notifications