लालू यादव के बेटे तेजस्वी बोले- नीतीश अब थक चुके हैं, बिहार को नहीं संभाल पा रहे, विकास हम करेंगे
पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। चुनाव से पहले दोनों अपने-अपने दलों को जीत दिलाने की तैयारियों में व्यस्त हैं। एक-दूसरे पर हमले करते हैं और खुद को बिहार के हितैषी बताते हैं। लालू के छोटे बेटे ने इस बार कहा है कि, ''नीतीश अब थक चुके हैं और राज्य को संभाल नहीं पा रहे हैं। वह बिहार में विकास, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे और गरीबी के बारे में बात नहीं करना चाहते। वह कहते हैं कि बिहार एक कृषि आधारित राज्य है, इसलिए उद्योग-धंधे नहीं आ रहे। ऐसे में रोजगार का सृजन कैसे होगा? हम कह रहे हैं कि विकास राजद की सरकार करेगी। अभी तो यहां अपराध भी बहुत ज्यादा हो रहे हैं।''
Recommended Video

इससे पहले तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू यादव को याद किया था। तेजस्वी ने कहा था कि, आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में हम पापा को बहुत मिस करेंगे। पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने की क्षमता और उनकी उपस्थिति की हमें कमी खलेगी। तेजस्वी ने मंगलवार को पार्टी का चुनाव कैंपेन शुरू किया था। इसी मौके पर उन्होंने कहा कि भले ही इस बार पापा चुनावी कैंपेन का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं, लेकिन वो इसकी पूरी अहमियत समझते हैं और इसलिए पार्टी के सभी नेताओं को अपना पूरा वक्त और ध्यान इस बार जीत हासिल करने में लगाने को कहा है। मालूम हो कि, राजद पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद हैं।

चारा घोटाले से जुड़े चाइबासा ट्रेजरी केस में लालू प्रसाद यादव को हाल ही में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन कोर्ट में एक और केस पेंडिंग होने के चलते वो जेल से बाहर नहीं आ पाए। ऐसे में पिछले 30 सालों में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि जब वह चुनावी कैंपेन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन्हें याद करते हुए ही तेजस्वी ने कहा, ''उन्होंने हमसे कहा है कि हम बिहार के लोगों के साथ खड़े रहें, उनकी आवाज उठाएं। पापा ने हमसे इस संकट की घड़ी में लोगों कर पहुंचने और उनको अच्छे वक्त और बदलाव की आशा देने को भी कहा है।'













Click it and Unblock the Notifications