तेज प्रताप के बयान पर जगदानंद सिंह ने कहा- कोई कुछ भी कहे मैं ध्यान नहीं देता

पटना। राष्ट्रीय जनता दल में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी क्रम में तेज प्रताप यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बीच सियासी घमासान जारी है। जगदानंद सिंह ने तेज प्रताप यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने आकाश यादव को छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष पर से हटाने पर कहा कि छात्र राजद का प्रदेश अध्यक्ष का पद मैंने नहीं बनाया था। संगठन में इस पद पर सुलझे हुए छात्र की जरूरत थी इसलिए गगन कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं तेजप्रताप के हिटलर वाले बयान पर पलटवार करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि राजद में हिटलर कोई नहीं हो सकता। हिटलर जैसे शब्द का पार्टी में कोई स्थान नहीं। इसलिए कोई कुछ भी बोले मैं उसपर ध्यान नहीं देता।

rjd state president jagdanand singh statement on tej pratap yadav

Recommended Video

    Tej Pratap की नाराजगी पर Tejashwi Yadav बोले- हम सब ठीक कर लेंगे | वनइंडिया हिंदी

    राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि राजद में संवैधानिक पद पर तीन लोग हैं एक लालू प्रसाद यादव, दूसरे तेजस्वी यादव और तीसरा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मैं। बता दें कि इस दौरान जगदानंद सिंह ने तेज प्रताप का एक बार भी नाम नहीं लिया। इसके अलावा जब पत्रकारों ने उनकी नाराजगी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैं कहीं नाराज नहीं था, मैं बाहर गया हुआ था इसलिए पार्टी कार्यालय नहीं आ रहा था।

    वहीं तेज प्रताप यादव ने छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। ट्वीट कर इस फैसले को उन्होंने इसे हिटलरशाही करार दिया था। तेज प्रताप ने तंज कसते हुए ट्वीट किया था कि प्रवासी सलाहकार से सलाह लेने मैं अध्यक्ष जी ये भूल गए की पार्टी संविधान से चलता है और आरजेडी का संविधान कहता है की बिना नोटिस दिए आप पार्टी के किसी पदाधिकारी को पदमुक्त नहीं कर सकते। आज जो हुआ वो आरजेडी के संविधान के खिलाफ हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+