RJD प्रदेशाध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा- BJP ने जनादेश के साथ किया रेप, उसी की पैदाइश हैं नीतीश

पटना। नीतीश कुमार रविवार को एनडीए के नेता के तौर पर चुने जाने के बाद आज शाम को साढ़े चार बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार सातवीं बार आज बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। रविवार को नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन इस बीच राजद ने शपथ ग्रहण के कार्यक्रम का बॉयकॉट किया है।

rjd state president jagdanand singh statement on nitish kumar oath ceremony

आरजेडी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है। ट्वीट कर इसमें कहा गया है कि आरजेडी शपथ ग्रहण का बायकॉट करेगी। वहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विवादित बयान दिया है।

राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि पहले वह विश्वासघात करके सीएम बनते थे, इस बार उन्हें सीएम नहीं कहा जा सकता। नीतीश कुमार भाजपा द्वारा जनता के जनादेश के साथ किए गए लूट से पैदा हुए हैं, इसलिए हमने शपथ ग्रहण समारोह का बायकॉट किया है।

प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि ''नीतीश कुमार धोखाधड़ी से मुख्यमंत्री बन जाते थे, इस बार तो वह मुख्यमंत्री हैं ही नहीं। भाजपा की गोद में पलने वाले, पूरी बिहार की जनता और बिहार के मतदाताओं के साथ जो भाजपा ने बलात्कार किया है, डकैती जनादेश का किया है, उसी की पैदाइश हैं नीतीश कुमार।''

आरजेडी और कांग्रेस पार्टी ने नीतीश के शपथ ग्रहण का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि उनके पास कोई निमंत्रण नहीं आया है आया भी तो वो शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सहयोगी राजद के बायकॉट करने पर कांग्रेस भी उस स्टेंड पर कायम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+