'देवी दुर्गा का कोई अस्तित्व नहीं है...', RJD विधायक फतेह बहादुर के बिगड़े बोले, खुद को बताया महिषासुर का वंशज
RJD MLA Fateh Bahadur Singh: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक फतेह बहादुर सिंह अपने विवादित बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। बिहार के रोहतास जिला के डेहरी के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने देवी माता देवी दुर्गा को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने मां दुर्गा को काल्पनिक बताया है।
विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा है कि, 'देवी दुर्गा का कोई अस्तित्व नहीं है। यह सिर्फ एक मनगढ़ंत कहानी है। अगर मां दुर्गा का अस्तित्व था तो ब्रिटिश हुकूमत के समय उन्होंने क्यों नहीं आकर भारत को बचा लिया। अगर देवी दुर्गा तीनों लोक की देवी थीं तो क्या भारत में ही तीनों लोक हैं।'

विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे आयोजन करना सिर्फ और सिर्फ एक फिजूल खर्ची है। विधायक फतेह बहादुर सिंह ने अपने आप को महिषासुर का वंशज बताया है। उन्होंने कहा कि, महिषासुर हमारे पूर्वज थे।
आरजेडी नेता फतेह बहादुर सिंह ने वाल्मीकि रामायण पर भी निशाना साधा है। फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि गौतम बुद्ध पहले आए थे और राम बाद में आए थे। उन्होंने देवी दुर्गा और भगवान शिव के संबंध पर भी आपत्ति दर्ज किया है।
क्या आप मां को देवी मानते हैं...? इस पर आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा है कि, 'ये काल्पनिक कहानी है। मनुवादियों के मुताबिक, देश में 33 करोड़ देवी-देवता हैं लेकिन जब भारत गुलाम हुआ, ब्रिटिश सरकार आई तो उस वक्त भारतीयों की संख्या ही सिर्फ30 करोड़ थी। मैं उन मनुवादियों से पूछना चाहता हूं कि जब महिषासुर की करोड़ों सेना के साथ मां दुर्गा ने लड़ाई लड़ी थी और महिषासुर का नरसंहार कर दिया तो जब मुट्ठी भर ब्रिटिश सेना आई तो उनसे क्यों नहीं लड़ीं। मां दुर्गा ने भारत को गुलाम क्यों बनने दिया।'












Click it and Unblock the Notifications