बिहार: आरजेडी नेता विनोद यादव की गोली मारकर हत्या

पटना। बिहार में नीतीश सरकार का सुशासन का दावा एक बार फिर फेल हो गया। भागलपुर जिले में शनिवार सुबह आरजेडी नेता विनोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नेता की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

murder

बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने आरजेडी नेता पर घात लगाकर हमला किया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की वजह अब तक साफ नहीं हुई है। पुलिस को हत्या की सूचना दे दी गई है।

पहले भी हो चुकी हैं हत्याएं
बीते 18 अगस्त को भी बिहार के दानापुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक शख्स ने अपने रिश्तेदार की सरेआम गोली मार कर हत्या दी। मृतक बीजेपी का स्थानीय नेता था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।

इसके पहले अप्रैल में सहरसा में आरजेडी नेता अनिल मुखिया की अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सहरसा बजार से घर लौटने के दौरान अपराधियों ने रहुआ चौक के पास अनिल पर गोलियां बरसाई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+