Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत और बिगड़ी, दिया गया वेंटिलेटर सपोर्ट

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व आरजेडी से इस्तीफा देने वाले नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत खराब होती जा रही है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार की देर रात को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। रात में करीब 12 बजे के करीब उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। साथ ही शरीर में नमक की कमी और रक्त संचार नहीं होने के शिकायत सामने आ रही है। रघुवंश प्रसाद का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है, जहां डॉक्टर लगातार उनकी सेहत की देख-रेख कर रहे हैं।

rjd leader raghuvansh prasad singh health update in aiims

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को हाल ही में तबीयत खराब होने पर दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी बीच उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ने की सूचना आ रही है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बता दें की बीते गुरुवार को रघुवंश प्रसाद सिंह ने लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने पत्र लिखकर इस्तीफे को नामंजूर कर दिया था।

साथ ही उन्हें मनाने की कोशिश करते हुए कहा कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं। RJD के संस्थापक सदस्य रहे रघुवंश प्रसाद सिंह के इस्तीफे के बाद सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव ने रांची के अस्पताल से ही उन्हीं के अंदाज में एक पत्र लिखा।

आरजेडी सुप्रीमो ने पत्र में लिखा, 'प्रिय रघुवंश बाबू आपके द्वारा कथित तौर पर लिखी एक चिट्ठी मीडिया में चलाई जा रही है, मुझे तो विश्वास ही नहीं होता।' उन्होंने पत्र में आगे लिखा, 'अभी मेरा परिवार और पूरा आरजेडी परिवार आपको शीघ्र स्वस्थ होकर अपने बीच देखना चाहता है। चार दशकों में हमने हर राजनीतिक, सामाजिक और यहां तक कि पारिवारिक मामलों में मिल बैठकर ही विचार किया है। आप जल्दी स्वस्थ हों, फिर बैठकर बात करेंगे। आप कहीं नहीं जा रहे हैं, समझ लीजिए।'

जानकारी के मुताबिक, बाहुबली नेता रामा सिंह के आरजेडी में शामिल करने की अटकलों से रघुवंश प्रसाद सिंह खासे नाराज थे। रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी में रहते हुए सभी पदों से इस्तीफा देकर रामा सिंह को आरजेडी में शामिल करने का खुलकर विरोध किया और इसके लिए उन्होंने पार्टी आलाकमान को पत्र लिखे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+