आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का मोदी सरकार पर हमला, कहा- देश में 75 फीसदी इमरजेंसी लागू हो गई है

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता के रिसॉर्ट में छापा मरवाया है।

नई दिल्ली। बेंगलुरू में कांग्रेस नेता और कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री के रिसॉर्ट में इनकम टैक्स की छापेमारी पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि रिसॉर्ट में हुई छापेमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि देश में 75 फीसदी अघोषित इमरजेंसी लागू हो गई है। लालू यादव ने इस दौरान एक बार फिर से नीतीश पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीति का पलटूराम बताया है।

लालू यादव ने कहा- देश में 75 फीसदी इमरजेंसी लागू हो गई है

नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता के रिसॉर्ट में छापा मरवाया: लालू यादव

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता के रिसॉर्ट में छापा मरवाया है। हम लोगों के यहां जिस तरह से छापे पड़ रहे हैं ये पूरे में देश में इमरजेंसी के हालात को बयां कर रहा है। बड़े-बड़े लोगों के यहां छापा क्यों नहीं मरवाया जा रहा है? अडानी से लेकर जो बड़े-बड़े लोग हैं, उनके यहां से पैसा क्यों नहीं निकल रहा है? उन्होंने ये भी कहा कि देश में 75 फीसदी अघोषित इमरजेंसी लागू हो गई है।

Recommended Video

      Mulayam Singh Yadav slams Nitish Kumar | वनइंडिया हिंदी

      आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि काला धन घूम रहा है और इसे नेताओं और कार्यकर्ताओं के यहां खोजा जा रहा है? उन्होंने कहा कि देश में स्थिति बहुत भयावह हो गई है। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमले किए। लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार पलटूराम हैं। ये भी चले गए उनकी गोद में जाके। मैंने कहा था 'नमो शरणम गछामि'।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+